संदेश

भारत सरकार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत पर विदेशी कर्ज स्थिति रिपोर्ट जारी

भारत पर विदेशी कर्ज स्थिति रिपोर्ट जारी भारत पर 31 मार्च 2007 को 155.00 अरब अमरीकी डॉलर मूल्य का कर्ज था जो सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी का 16.4 प्रतिशत है। इस वर्ष के दौरान कर्ज में 28.5 अरब अमरीकी डॉलर मूल्य की वृध्दि से कर्ज में 22.6 प्रतिशत बढोतरी का पता चलता है। इस दौरान कुल कर्ज में करीब 10 प्रतिशत वृध्दि अन्य प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय मुद्राओं की तुलना में अमरीकी डॉलर के कमजोर होने के कारण हुई। आज यहां जारी   न्नभारत पर विदेशी कर्ज :    स्थिति रिपोर्ट न्न में यह जानकारी दी गई है। यह रिपोर्ट वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग ने जारी की है।        रुपए के लिहाज से देखें तो मार्च 2007 के अन्त में भारत पर 675,857 करोड़ रुपए का विदेशी कर्ज था। क्षेत्रानुसार , व्यावसायिक कर्ज में सर्वाधिक यानि 56 प्रतिशत   की वृध्दि हुई जबकि अनिवासी भारतीय (ङक्ष्)   जमाओं में 16 प्रतिशत की वृध्दि   हुई। लघु अवधि के कर्ज में 12 प्रतिशत और बहुपक्षीय कर्ज में 11 प्रतिशत वृध्दि हुई।        विश्व बैंक के नवीनतम ग्लोबल डेवलपमेंट फाइनेंस 2007 रिपोर्ट के अनुसार विदेशी कर्ज और ...

किशोरियों के कल्याणार्थ-किशोरी शक्ति योजना

किशोरियों के कल्याणार्थ-किशोरी शक्ति योजना महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्रालय , समेकित बाल विकास स्कीम (आईसीडीएस) की अधोसंरचना की मदद से किशोरी शक्ति योजना (केएसवाई) क्रियान्वित कर रहा है । इस योजना का लक्ष्य 11 से 18 वर्ष तक की लड़कियों के आत्मविकास , पोषण , स्वास्थ्य स्थिति , साक्षरता , अंकीय कौशल तथा व्यावसायिक शिक्षा आदि जरूरतों को पूरा करना है । 2006-07 में योजना 2000 आईसीडीएस से बढाक़र सभी 6118 आईसीडीएस परियोजनाओं में लागू किया जा रहा है ।       केएसवाई के तहत राज्य या केन्द्रशासित प्रदेश अपनी खास आवश्यकताओं के आधार पर लड़कियों के लिए विशेष वैकल्पिक कार्यक्रम अपने लिए चुन सकते हैं । यह योजना किशोरी कन्याओं के पोषण तथा स्वास्थ्य संबंधी सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग के अन्य स्कीमों के साथ भी जोड़ी गई है ।       केएसवाई के तहत विभिन्न राज्यों को 2005-06 तथा 2006-07 के लिए क्रमश 4916.66 लाख तथा 4032.01 लाख रूपये आवंटित किये गये हैं।    

रेल की समूचे ब्राडगेज नेटवर्क पर टक्कररोधी यंत्र लगाने की योजना

रेल की समूचे ब्राडगेज नेटवर्क पर टक्कररोधी यंत्र लगाने की योजना भारतीय रेल 2013-14 तक अपने पूरे ब्राडगेज नेटवर्क पर लगभग 57,000 टक्कररोधी यंत्र लगाने की योजना बनाई है । मैसर्स कोंकण रेलवे कारपोरेशन लिमिटेड मैसर्स कर्नेक्स माइकोसिस्टम (इडिया) लिमिटेड के सहयोग से पिछले तीन वर्षों के दौरान लगभग 2,3000 यंत्रों की आपूर्ति कर चुका है।        नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के कटिहार-न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी-तिनसुकिया-डिब्रूगढ-लेडो खंड पर यह यंत्र लगाए जा चुके हैं और इन्होंने काम करना शुरू कर दिया है । इन प्रणाली का अन्य 10,000 मार्ग किलोमीटर रूट पर विस्तार के लिए   सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इन यंत्रों के लगाये जाने पर ट्रेनों की परस्पर भिडंत से होने वाली दुर्घटना रोकने में काफी मदद मिलेगी । इससे स्टेशनयार्डों में भी होने वाली दुर्घटनाओं को भी टाला जा सकेगा। इन टक्कररोधी यंत्रों को सिग्नल प्रणाली और इंटरलोंकिंग प्रणाली से जाना जाता है और टक्कर के हालात बनने पर यह यंत्र तत्काल कार्य करने लगते हैं।        यातायात में अंधाधुंध बढोतरी के बावजूद रेल दुर्घटनाओं मे...

कार्बन डाइआक्साइड तथा इसका वातावरण पर प्रभाव

कार्बन डाइआक्साइड तथा इसका वातावरण पर प्रभाव वातावरण में कार्बन डाइआक्साइड की मात्रा में जबरदस्त वृध्दि हो गई है । इसके फलस्वरूप पृथ्वी का तापमान बढ रहा है । पिछले तीन वर्षों के दौरान वायुमंडल में कार्बनडाइआक्साइड की क्रमिक वृध्दि हो रही है ।       भारत सकरार ने पृत्वी का वायुमंडल सामान्य रखने के लिए इसकी मात्रा में कमी लाने के प्रयास किये हैं ।       जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल के तीन कार्यकारी समूहों की चतुर्थ मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2000 से पृत्वी के वायुमंडल में कार्बन डाइआक्साइड की सांद्रता 2.5 पार्टिकल प्रति मिलियन (पीपीएम) की दर से बढा है । तीन वर्षों के दौरान कार्बन डाइआक्साइड की वातावरण सांद्रता इस प्रकार रही । 2005, 2004 तथा 2003 में क्रमश 379 पीपीएम , 376.5 पीपीएम तथा 374 पीपीएम । वातावरण सांद्रता का देशवार आंकलन नहीं रिकार्ड किया गया है । पिछले 100 वर्षों में सतही वायु के तापमान में औसतन 0.74 डिग्री सेल्सियस की वृध्दि हुई है । भारत सरकार जलवायु परितर्वन पर सयुक्त राष्ट्र संघ फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसीसी ) क्याटो प्रोटोकोल में शामिल है और स्व...

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सीबीआई को सॉफटवेयर उपकरणों के लिए 3.5 करोड़ रूपए देगा

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सीबीआई को सॉफटवेयर उपकरणों के लिए 3.5 करोड़ रूपए देगा सुरक्षा आश्वासन फ्रेमवर्क के वास्ते रणनीति        भारत सरकार ने राष्ट्रीय ई-प्रशासन योजना को मंजूरी दी है । इस योजना में 27 मिशन मोड परियोजनाएं , 100,000 आम सेवा केन्द्र , ब्लॉक स्तर से ग्राम स्तर तक वायरलेस कनेक्टिविटी के प्रावधान के साथ ब्लॉक स्तर तक कनेक्टिविटी के लिए स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क , राज्य डाटा केन्द्र शामिल हैं । संचार तथा प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ए राजा ने आज यहां सातवें इंटरपोल साइबर अपराध सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी । उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य सभी सरकारी सेवाएं आम आदमी की पहुंच के अन्दर लाना तथा किफायती लागत पर आम आदमी को ये सेवाएं कुशलतापूर्वक , पारदर्शिता और विश्वसनियता के साथ उपलब्ध कराना है ।        श्री राजा ने कहा कि इस योजना के कार्यान्वयन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य सुरक्षा , प्राइवेसी आदि के मुद्दों से निबटने की नीतियों , मानकों और प्रणालियों को परिभाषित करना भी है । इन मुद्दों से निबटने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी व...

इस्पात मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों के लिए हिंदी पुरस्कारों की स्थापना

इस्पात मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों के लिए हिंदी पुरस्कारों की स्थापना इस्पात मंत्रालय अपने अधीन सार्वजनिक उपक्रमों के लिए हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन पुरस्कारों की स्थापना करेगा । इस्पात राज्यमंत्री डा 0 अखिलेश दास ने आज यहां हिंदी दिवस पर अपने मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही ।       उन्होंने कहा कि राष्ट्रभाषा होने के अलावा हिंदी ने देश की संपर्क भाषा के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । हमारी फिल्मों और गीतों के माध्यम से हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता मिली है । डॉ 0 दास ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी दिवस पर बधाई देते हुए उनसे हिंदी में और अधिक मौलिक कार्य करने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि हिंदी भाषी लोगों को राष्ट्रीय एकता बढाने के लिए अन्य भारतीय भाषाओं का अध्ययन करना चाहिए ।  

सरदार वल्लभभाई पटेल पुलिस अकादमी कल हीरक जयंती वर्ष मनायेगी

सरदार वल्लभभाई पटेल पुलिस अकादमी कल हीरक जयंती वर्ष मनायेगी        हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी कल हीरक जयंती वर्ष यानी 60 वें वर्ष में प्रवेश करेगी । इस अवसर पर अकादमी के परेड मैदान में एक सेरिमोनियल परेड का आयोजन किया जाएगा ।       हीरक जयंती वर्ष मनाने के लिए कई कार्यक्रमों के आयोजन की योजना है । इनमें भारतीय पुलिस सेवा प्रशिक्षण पर राष्ट्रीय सम्मेलन , हैदरबाद में हाफ मैराथन , डाक टिकट जारी करना , अकादमी पर पुस्तिका का प्रकाशन , अखिल भातरीय पुलिस घुड़सवारी का आयोजन , अकादमी पर एक वृतचित्त फिल्म रिलीज करना शामिल है ।       अकादमी भारतीय पुलिस सेवा प्रशिक्षण के लिए सर्वोच्च प्रशिक्षण संस्थान है । गत वर्षों में 4100 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी इस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं । वर्तमान में 88 प्रशिक्षु अधिकारी हैं जिनमें से 18 महिला अधिकारी (अब तक सर्वाधिक) रायल भूटान पुलिस और मालद्वीव पुलिस के चार-चार अधिकारी शामिल हैं ।       अकादमी प्रत्येक वर्ष अलग-अलग रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जरूरत पर आधारित 30 से अधिक विषयगत तथा पुनश्चर...

गृह मंत्री ने सरकारी कामकाज में हिन्दी का इस्तेमाल बढाने का आह्वान किया

गृह मंत्री ने सरकारी कामकाज में हिन्दी का इस्तेमाल बढाने का आह्वान किया गृह मंत्री ने सरकारी कामकाज में हिन्दी का इस्तेमाल बढाने का आह्वान किया हिन्दी शिक्षण के नए सॉपऊटवेयर का लोकार्पण        गृह मंत्री श्री शिवराज पाटिल ने सरकारी कामकाज में हिन्दी का इस्तेमाल और ज्यादा बढाने का आह्वान किया है। हिन्दी दिवस के अवसर पर   आज यहां आयोजित एक समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री पाटिल ने कहा कि हालांकि इस दिशा में काफी प्रगति हुई है , लेकिन अभी भी काफी कुछ गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि आसान हिन्दी के इस्तेमाल से इसके प्रचार-प्रसार में तेजी आएगी। गृह मंत्री ने हिन्दी के इस्तेमाल को बढावा देने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी के प्रयोग को प्रोत्साहन देने की जरूरत पर बल दिया ताकि लोग हिन्दी आसानी और जल्दी से सीख सकें।        इस अवसर पर शील्ड और नकद राशि के रूप में कुल 44 पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें ज्ञान-विज्ञान पर   मूल रूप से हिन्दी में पुस्तक लेखन पर   राजीव गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार और इंदिरा गांधी राज भाषा पुरस्कार तथा अन्य पुरस्कार शामिल हैं।        समारोह में...

उपराष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी        उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। यह त्यौहार पूरे देश में अत्यन्त उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व भगवान श्रीगणेश के जन्म दिन के रूप में मनाया जाता है। श्री गणेश , ज्ञान , समृध्दि और उल्लास का प्रतीक हैं। किसी भी कार्य के शुभारंभ से पहले भगवान श्री गणेश का आह्वान किया जाता है , ताकि राह में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके।   गणेश चतुर्थी मानव समाज में जीवन-मूल्यों के महत्व को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है।        उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह उत्सव हमारे जीवन में शांति , समृध्दि और खुशियां लाता है।  

संस्कृत विद्वान अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं --अर्जुन सिंह

संस्कृत विद्वान अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं --अर्जुन सिंह सरकार ने संस्कृत भाषा की समृध्द विरासत के संरक्षण , प्रोत्साहन और विकास के लिए केन्द्रीय संस्कृत बोर्ड के स्थान पर व्यापक आधार वाले राष्ट्रीय संस्कृत परिषद का गठन किया है । परिषद राज्य सरकारों , विश्वविद्यालय अनुदान आयोग , विश्वविद्यालयों , अनुसंधान संस्थानों , राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद और राष्ट्रीय अध्यापन प्रशिक्षण परिषद को सलाह देगी । मानव संसाधन विकास मंत्री श्री अर्जुन सिंह ने आज यहां राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान (सम विश्वविद्यालय , नयी दिल्ली) के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही । फ्रांस , जर्मनी , जापान , पोलैंड , इंगलैंड , अमरीका , इटली , रूस और थाईलैंड में संस्कृत अध्ययन की परंपरा अब भी बरकरार रहने का उल्लेख करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि संस्कृत केवल भारत को ही नहीं बल्कि विश्व को भी एक सूत्र में जोड़ने की शक्ति है । संस्कृत अपने वैज्ञानिक और व्यावहारिक स्वरूप के कारण कंप्यूटर के लिए सर्वश्रेष्ठ भाषा मानी जा रही है ।        श्री सिंह ने कहा कि विश्व की भाषाओं...

पशुधन बीमा स्कीम वर्ष 2007-08 में भी जारी रहेगी

पशुधन बीमा स्कीम वर्ष 2007-08 में भी जारी रहेगी आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने आज 11 वीं योजना के दौरान 2007-08 में केन्द्र द्वारा प्रायोजित पशुधन बीमा स्कीम को जारी रखने की मंजूरी दे दी है । यह स्कीम 10 वीं योजना के वर्ष 2005-06 तथा 2006-07 के दौरान कार्यान्वित की गई थी। स्कीम के लिए इस वर्ष 35 करोड़ रूपये का परिव्यय रखा गया है । स्कीम गाय तथा भैंस प्रजनन कार्यक्रम की राष्ट्रीय परियोजना को कार्यान्वित करने वाली राज्य कार्यान्वयन एजेंसियों के जरिए कार्यान्वित की जाएगी ।       पशुधन बीमा स्कीम से किसान और चरवाहे बेहतर नस्ल वाले और अच्छी आय वाले पशुओं को पालने के लिए प्रेरित होंगे और इससे पशुपालन क्षेत्र एक उद्योग के रूप में विकसित होगा तथा पशुधन और इनके उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार आएगा । इसके   अलावा प्रत्यक्ष तथा अन्य सहायक कार्यों के जरिए रोजगार के अवसर बढेग़े ।  

नदियों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय नीति

नदियों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय नीति औद्योगिक और प्रदूषण के अन्य स्रोतों के अलावा घरेलू सीवेज नदियों के प्रदूषण का मुख्य स्रोत है । नदी संरक्षण योजना के अंतर्गत प्रदूषण उपशमन के प्रमुख घटकों में कच्चे सीवेज का अवरोधन और अपवर्तन तथा सीवेज शोधन संयंत्रों की स्थापना शामिल है । उद्योगों द्वारा प्रदूषण की जहां तक बात है , इस दिशा में किए गए प्रयासों में उद्योगवार विशिष्ट बहिष्प्रवाही मानकों को अधिसूचित करना , बहिष्प्रवाही शोधन संयंत्रों की स्थापना को बढावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 और जल (निवारण और प्रदूषण नियंत्रण) अधिनियम 1974 के अंतर्गत केन्द्रराज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पर्यावरण पर निगरानी रखना शामिल है ।       गंगा कार्य योजना के अंतर्गत दोनों चरणों का प्रदूषण उपशमन कार्य पूरा हो जाने के बाद महत्वपूर्ण स्थानों पर गंगा जल की गुणवत्ता में कार्य योजना से पूर्व के मुकाबले सुधार हुआ है । लेकिन यमुना नदी के पानी में खासकर दिल्ली में इच्छित सुधार नहीं हुआ है क्योंकि सीवेज शोधन क्षमता में मांग और आपूर्ति में भारी अंतर है और नदी में न्यूनतम बहाव ...

केन्द्रीय विद्यालयों के अध्यापकों के लिए पुरस्कारों की संख्या बढाई जाएगी - श्री अर्जुन सिंह

केन्द्रीय विद्यालयों के अध्यापकों के लिए पुरस्कारों की संख्या बढा ई जाएगी - श्री अर्जुन सिंह मानव संसाधन विकास मंत्री श्री अर्जुन सिंह ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालयों के अध्यापकों के लिए पुरस्कारों की संख्या बढार्ऌ जा रही है । मंत्री महोदय कल नई दिल्ली में केन्द्रीय विद्यालयों के अध्यापकों और गैर अध्यापन कार्यों से जुड़े कर्मियों को पुरस्कृत करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे । मानव संसाधन विकास मंत्री ने सभी क्षेत्रों में केन्द्रीय विद्यालयों की उपलब्धियों पर संतोष जाहिर किया । उन्होंने कहा कि जब तक हमारे पास शिक्षण को अपने जीवन का मिशन मानने वाले समर्पित और कटिबध्द अध्यापक नहीं होंगे , तब तक एक अच्छी शिक्षा प्रणाली का विकास नहीं किया जा सकता । उन्होंने बुनियादी शिक्षा में छात्रों और अध्यापकों के बीच मजबूत रिश्तों पर बल दिया ।        कल एक भव्य समारोह में केन्द्रीय विद्यालय के 49 अध्यापकों और गैर-अध्यापन कार्य से जुड़े पांच कर्मियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए । मानव संसाधन विकास मंत्री और केन्द्रीय विद्यालय संगठन के अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह ने ये...