1726 मतदान केन्द्रों पर पहुंचने के लिये 444 रूट बनाये चुनाव कार्य में 1168 वाहन लगेंगे

संजय गुप्‍ता मांडिल, ब्‍यूरो मुरैना/

जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी उपचुनाव कराने के लिये 1 हजार 726 मतदान केन्द्र बनाये गये है। सभी 1 हजार 726 मतदान केन्द्रों पर आसानी से पहुंचने के लिये 444 रूट बनाये गये है। 3 नवम्बर 2020 को होने वाले उपचुनाव के लिये चुनाव सामग्री और चुनाव कराने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचने और चुनाव संपन्न कराके वापस आने के लिये 1 हजार 168 वाहनों की व्यवस्था की गई है। इनमें 439 बसें और 729 जीप है।        
    विधानसभा क्षेत्र 04 जौरा में 370 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये है। इन मतदान केन्द्रों पर पहुंचने के लिये 84 रूट बनाये गये है। इन रूटों पर 279 वाहनों की व्यवस्था की गई है, इनमें 91 बस और 188 जीप है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 05 सुमावली में 348 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये है। इन मतदान केन्द्रों पर पहुंचने के लिये 92 रूट बनाये गये है। इन रूटों पर 267 वाहनों की व्यवस्था की गई है, इनमें 108 बस और 159 जीप है। विधानसभा क्षेत्र 06 मुरैना में 376 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये है। इन मतदान केन्द्रों पर पहुंचने के लिये 128 रूट बनाये गये है। इन रूटों पर 237 वाहनों की व्यवस्था की गई है, इनमें 94 बस और 143 जीप है। विधानसभा क्षेत्र 07 दिमनी में 315 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये है। इन मतदान केन्द्रों पर पहुंचने के लिये 69 रूट बनाये गये है। इन रूटों पर 187 वाहनों की व्यवस्था की गई है, इनमें 68 बस और 119 जीप है। विधानसभा क्षेत्र 08 अंबाह में 317 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये है। इन मतदान केन्द्रों पर पहुंचने के लिये 71 रूट बनाये गये है। इन रूटों पर 198 वाहनों की व्यवस्था की गई है, इनमें 78 बस और 120 जीप है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राज्य सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

आज विद्युत बंद रहेगी