संदेश

मध्‍यप्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कलेक्टर के निर्देश पर अब नगरीय निकायों में दिखने लगा है साफ-सफाई का कार्य

Sanjay gupta(mandil)Morena/ कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने मुरैना जिले में पदभार संभालने के उपरांत उन्होंने नगरपालिका निगम मुरैना की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय उन्होंने साफ सफाई को नियमित करने के निर्देश नगर निगम कमिश्नर श्री अमर सत्य गुप्ता को दिये थे। इसके बाद भी कलेक्टर ने प्रातः शहर की साफ सफाई का जायजा लिया जिसमें उन्होंने बैठक के दौरान समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिये कि प्रातः 6 से 9 बजे तक फील्ड में निकलें खुद स्वयं साफ सफाई का अवलोकन करें। कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका निगम मुरैना सहित जिले की अन्य नगरीय निकायों में साफ सफाई का असर दिखने लगा है अब शहर, गली, मोहल्ले एवं पार्कों में भी साफ सफाई दिखने लगी है। स्वयं आयुक्त नगर निगम श्री अमर सत्य गुप्ता सहित अन्य सीएमओ भी प्रातः 6 से 9 बजे तक साफ सफाई कराने में दिख रहे हैं।

राष्ट्रपति ने एशियाई महिला शतरंज चैम्पियनशिप जीतने के लिए तानियां सचदेव को बधाई दी

राष्ट्रपति ने एशियाई महिला शतरंज चैम्पियनशिप जीतने के लिए तानियां सचदेव को बधाई दी राष्ट्रपति , श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने एशियाई महिला शतरंज चैम्पियनशिप जीतने पर तानियां सचदेव को बधाई दी है।   यह प्रतियोगिता तेहरान (ईरान) में आयोजित की गई थी।        राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि खेलकूद को अपना कैरियर बनाने वाले नवोदित शतरंज खिलाड़ियों को इस जीत से प्रेरणा मिलेगी।  

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए उनकी पदस्थापना के आदेश जारी किये गये हैं। आज जारी किये आदेश में एक अधिकारी की पूर्व में की गई पदस्थापना के आदेश को निरस्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किये गये आदेश में श्री आदित्य सिंह तोमर , डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी को ग्वालियर , श्री राजीव श्रीवास्तव , डिप्टी कलेक्टर रायसेन को बालाघाट , श्री सुनील कुमार शर्मा , डिप्टी कलेक्टर दतिया को शिवपुरी , श्रीमती आशा कुसरे , डिप्टी कलेक्टर मण्डला को छिन्दवाड़ा और श्री बी.बी.एस. तोमर , डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर को इंदौर पदस्थ किया गया है। इसी आदेश में श्री उमर फारूख खट्टानी , सचिव अल्पसंख्यक आयोग को उपायुक्त भू-अभिलेख , भोपाल , श्री सी.एल. कुशवाह , संयुक्त कलेक्टर अशोकनगर को सतना , श्री उमाशंकर भार्गव , संयुक्त कलेक्टर इंदौर को सचिव कृषि उपज मण्डी इंदौर और श्री निलय सतमैया , सचिव कृषि उपज मण्डी इंदौर को संयुक्त कलेक्टर रतलाम पदस्थ किया गया है। श्री नित्यानंद बेहरा , संयुक्त कलेक्...

मध्यप्रदेश को राजीव गाँधी वन्य प्राणी संरक्षण पुरस्कार मिला

मध्यप्रदेश को राजीव गाँधी वन्य प्राणी संरक्षण पुरस्कार मिला केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा व्यक्तिगत वर्ग के पुरस्कार की घोषणा केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने मध्यप्रदेश को व्यक्तिगत वर्ग के अंतर्गत वर्ष 2005 के लिये '' राजीव गाँधी वन्य प्राणी संरक्षण पुरस्कार '' देने की घोषणा की है। यह जानकारी वन मंत्री कुँवर विजय शाह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत शासन द्वारा प्रतिवर्ष वन्य प्राणी संरक्षण क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये एक शासकीय # अशासकीय व्यक्ति को ' राजीव गाँधी वन्य प्राणी संरक्षण पुरस्कार ' से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार व्यक्तिगत एवं संस्थागत दो वर्गों में दिया जाता है। वन मंत्री ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2005 के व्यक्तिगत वर्ग के पुरस्कार के लिये मध्यप्रदेश के वन अधिकारी डॉ. एच.एस. नेगी , क्षेत्रीय संचालक , कान्हा टाईगर रिजर्व के नाम की घोषणा की गई है। डॉ. एच.एस. नेगी भारतीय वन सेवा के 1988 बैच के अधिकारी हैं। श्री नेगी को यह पुरस्कार उनके द्वारा ...

भोपाल में सुशासन एवं नीति विश्लेषण स्कूल की स्थापना

भोपाल में सुशासन एवं नीति विश्लेषण स्कूल की स्थापना स्कूल सुशासन के क्षेत्र में थिंक टैंक के रूप में कार्य करेगा , राज्य शासन द्वारा स्कूल के उद्देश्य निर्धारित राज्य शासन द्वारा भोपाल में सुशासन एवं नीति विश्लेषण स्कूल की स्थापना की गयी है। स्कूल पंजीकृत स्वशासी संस्था के रूप में होगा। इसका संचालन एक गवर्निंग बॉडी करेगी जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे। स्कूल के दैनिक कार्यों के संपादन के लिये एक एक्जीक्यूटिव बॉडी गठित की जायेगी। राज्य मंत्रिपरिषद ने इसी वर्ष 13 जून को उक्त स्कूल की स्थापना का निर्णय लिया था। मंत्रिपरिषद ने स्कूल की स्थापना के लिये वर्ष 2007-08 की आयोजना सीमा पांच करोड़ रुपये निर्धारित की है। गौरतलब है कि इसी वर्ष जनवरी माह में हुई प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर और संभागायुक्त तथा चुनिन्दा विभागाध्यक्षों , सचिवों और प्रमुख सचिवों की राज्य स्तरीय कार्यशाला मंथन- 2007 में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में उक्त स्कूल स्थापित करने की घोषणा की थी। राज्य शासन द्वारा हाल ही में इस स्कूल के महानिदेशक के पद पर श्री एच.पी. दीक्षित को नियु...

ग्वालियर में क्षेत्रीय उत्सव का आयोजन

ग्वालियर में क्षेत्रीय उत्सव का आयोजन राज्य शासन द्वारा समिति का गठन केन्द्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रदेश सरकार के सहयोग से ग्वालियर में क्षेत्रीय उत्सव (जोनल फेस्टीवल) का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा इस आयोजन के लिये केन्द्रीय पर्यटन सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गयी है। प्रदेश के पर्यटन सचिव इस समिति के उपाध्यक्ष होंगे। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष इस समिति के सदस्य बनाये गये हैं। विकास आयुक्त हेण्डलूम्स , अतिरिक्त महानिदेशक पर्यटन के अलावा प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग , आयुक्त हेण्डलूम्स , हस्तशिल्प विकास निगम एवं पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक , संचालक संस्कृति , निदेशक आदिवासी लोक कला अकादमी समिति में सदस्य होंगे। पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक (मुख्यालय) समिति के सदस्य # सचिव होंगे।  

राजभवन में एटीएम काउंटर की सुविधा प्रारंभ

राजभवन में एटीएम काउंटर की सुविधा प्रारंभ राज्यपाल के सचिव श्री के.के. सिह ने आज राजभवन स्थित स्टेट बैंक आफ इंदौर के एटीएम काऊंटर का उद्धाटन करते हुए कहा कि व्यस्त्ता और भीड़भाड़ की जिंदगी से कर्मचारियों को बचाने के लिए आज आवश्यक है कि तकनीकी सुविधा से सुसज्जित पध्दति का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। श्री सिंह ने बैंक अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एटीएम काउंटर खोलने का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को समय पर पैसा उपलब्ध कराना तथा शासकीय कार्य में तेजी लाना है। इस अवसर पर स्टेट बैंक इंदौर के ए.जी.एम श्री प्रेमनारायण गोयल , चीफ मेनेजर श्री आर.सी. पिंगले , राज्यपाल के अपरसचिव श्री ओमेश मूंदड़ा , उपसचिव श्री एस.एन. रूपला तथा बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।  

बालश्री अवार्ड के चयन शिविर के लिए प्रदेश के 8 बच्चे चुने गये

बालश्री अवार्ड के चयन शिविर के लिए प्रदेश के 8 बच्चे चुने गये राष्ट्रीय बालश्री अवार्ड 2007 के चयन शिविर के लिए प्रदेश के 8 बालक-बालिकाओं का चयन किया गया है। मध्यक्षेत्रीय शिविर 20 सितम्बर से 23 सितम्बर तक कानपुर में आयोजित होगा। इस शिविर के लिये चयनित जवाहर बाल भवन , भोपाल के बच्चे 19 सितम्बर को कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मध्य क्षेत्रीय शिविर में चयनित होने वाले बच्चे नई दिल्ली के राष्ट्रीय बालश्री चयन शिविर में सम्मिलित होंगे। जवाहर भवन भोपाल के कु. इंदिरा तिवारी सृजनात्मक कला , शुभम वर्मा सृजनात्मक कला , कु. दिशी जैन सृजनात्मक लेखन , कु. अपूर्वा प्रधान सृजनात्मक लेखन , कु. प्रेरणा केसरी सृजनात्मक वैज्ञानिक नवीनीकरण , सुनील मोदी , मो. अलान और मिलिन्द दाभाड़े , ये आठों बच्चे इस प्रदर्शनकारी शिविर के लिए कानपुर जायेंगे।  

हलकनामें को मार डालो, हम सब को इसने मारा

व्‍यंग्‍य आलेख- सेतु उत्‍तर काण्‍ड बनाम बक बक न करिये जनाब नरेन्‍द्र सिंह तोमर ' आनन्‍द ' (यह आलेख सेतु विवादम का भाग 2 नहीं है ) मैंने जब सेतु विवादम बनाम जाकी रही भावना जैसी वाला आलेख लिखा था इतनी जल्‍दी उस पर एक्‍शन हो कर समस्‍या के पटाक्षेप की मुझे कतई उम्‍मीद नहीं थी और उसके लिये पूरी तैयारी के साथ लगभग 7 किश्‍ते इस आलेख की मेरे मनोमस्तिष्‍क में तैयार थीं किन्‍तु कांग्रेस नेता आदरणीया सोनिया जी और उनके सहयोगीयों ने बात या आलेख के आगे बढ़ने से पहले ही आलेख की विषयवस्‍तु का पटाक्षेप कर दिया, सो आगे की किश्‍त लेखन की आवश्‍यकता ही नहीं रही । किन्‍तु कुछ क्षेत्रीय नेताओं ने इस विषयवस्‍तु के पटाक्षेप उपरान्‍त जो चिल्‍लपों इस देश में मचा रखी है, कुछ बाते उन पर भी करना प्रासंगिक होगा । यूं तो हर नेता का अपना सुर होता है और अपनी अपनी ढपली अपना अपना राग हुआ करता है । लेकिन नेता जब तक सुर में बोले तो चलो ठीक है लेकिन जब बेसुरा और भौंड़ा होकर नर्राने लगता है तो बर्दाश्‍त की सीमायें लांघ जाता है । वे तर्क और विश्‍लेषण की दुहाईयों तक उतर ...

महामहिम किल्विष का अंधेरा कायम, किल्विष की राजधानी बनी चम्‍बल

मुरैना में बिजली कटौती का धुऑंधार धमैया, रविवार को 7 और सोमवार को 8 घण्‍टे का शटडाउन महामहिम किल्विष का अंधेरा कायम, किल्विष की राजधानी बनी चम्‍बल मुरैना । विगत 8 रोज पूर्व कॉंग्रेस नेता सोवरन सिंह मावई के बिजली समस्‍या पर बुलाये गये जंगी प्रदर्शन और विरोध दर्शन के बाद चन्‍द रोज के लिये मुरैना जिले में बिजली सप्‍लाई में अचानक सुधार आ गया था । श्री मावई का जंगी विरोध प्रदर्शन भी हो गया । उनके विरोध प्रदर्शन के खत्‍म होते ही चम्‍बल अंचल की बिजली सप्‍लाई फिर से पूर्ण रूपेण चरमरा गई है । रविवार 16 सितम्‍बर और सोमवार 17 सितम्‍बर को बिजली का अन्‍धाधुन्‍ध धुँआधार शटडाउन जारी रहा और इसके चलते रविवार को अंचल में 7 घण्‍टे का किल्‍िवष वाला अंधेरा कायम रहा और सोमवार को 8 घण्‍टे तक चम्‍बल पर किल्विष का राज कायम होकर अंधेरा कायम रहा । उल्‍लेखनीय है लोकप्रिय टी.वी.धारावाहिक शक्तिमान में किल्विष नामक एक राक्षस था जिसे अंधेरे का साम्राज्‍य स्‍थापित और संचालित करने में असीम सुख प्राप्‍त होता था । चम्‍बल घाटी इन दिनों महामहिम किल्विष के साम्राज्‍य का ही अंग बन गई है ।...

विधिवत विद्युत कनेक्शन लेकर ही लगेंगी गणेश उत्सव झांकियां

विधिवत विद्युत कनेक्शन लेकर ही लगेंगी गणेश उत्सव झांकियां मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मण्डल एवं पूर्व मध्य तथा पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनियों ने धार्मिक उत्सव समितियों और बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गणेश उत्सव के दौरान पंडालों एवं झांकियों में बिजली साज-सज्जा नियमानुसार अस्थायी कनेक्शन लेकर ही करें। मण्डल एवं उसकी विद्युत वितरण कंपनी ने आग्रह किया है कि आवेदित विद्युत भार से अधिक भार का उपयोग विद्युत साज-सज्जा के लिए नहीं करें। विद्युत वितरण कंपनी ने सचेत किया है कि अधिक भार से ट्रांसफार्मर के जलने की संभावना तथा दुर्घटना की आशंका रहती है। इसी प्रकार पारेषण एवं वितरण प्रणाली पर विपरीत असर होने से अंधेरे की संभावना एवं लोगों की जान-माल का खतरा बना रहता है। बिजली उपभोक्ता गणेश उत्सव समितियां को गणेश चतुर्थी , अनंत चतुर्दशी के आयोजन में धार्मिक पण्डालों , झांकियों में विद्युत साज-सजावट हेतु कंपनी के निकटतम वितरण केन्द्र या सहायक अभियंता के कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र में सही , संयोजित विद्युत भार को दर्शाते हुए अस्थायी कनेक्शन हेतु आवेदन प्रस्तुत कर...

हरितालिका तृतीया पर हिन्दू महिला कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश

हरितालिका तृतीया पर हिन्दू महिला कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश राज्य शासन द्वारा दिये गये आदेश के अनुसार हरितालिका तृतीया पर 14 सितम्बर को शासकीय सेवाओं में कार्यरत हिन्दू महिला कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया जायेगा। यह आदेश सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में प्रभावशील होगा।

इंदौर में 2 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बहुउद्देशीय कला केन्द्र

इंदौर में 2 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बहुउद्देशीय कला केन्द्र रेसीडेंसी में बनेगा शहीदों का स्मारक और संग्रहालय जनसम्पर्क , खनिज एवं संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा है कि इंदौर में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से लालबाग के समीप बहुउद्देशीय कला केन्द्र बनाया जायेगा। इंदौर की रेसीडेंसी कोठी के एक भाग में 1857 की क्रांति के शहीदों का स्मारक और संग्रहालय बनाया जायेगा। मंत्री श्री शर्मा आज यहाँ लोक संस्कृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। संस्कृति मंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि प्रदेश की संस्कृति नीति जल्दी ही लायी जायेगी। इस नीति को तैयार करने के लिये राज्य स्तरीय समिति गठित की गयी है। प्रदेश में संगीत और ललित कला का विश्वविद्यालय ग्वालियर में स्थापित होगा। सभी शासकीय संगीत महाविद्यालय अब संस्कृति विभाग के अंतर्गत है तथा इन महाविद्यालयों की आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है। संस्कृति मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कला एवं संस्कृति को संरक्षण दिया जा रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा दिये जाने वाले राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय...