जर्मनी ने भारत के कुटीर और लघु उद्योग में गहरी रूचि दिखाई
जर्मनी ने भारत के कुटीर और लघु उद्योग में गहरी रूचि दिखाई जर्मन संघ के आर्थिक और प्रौद्योगिकी मंत्रालय में संसदीय राज्य मंत्री श्री हर्टमट शाउर्ते ने आज यहां कुटीर , लघु और मझौले उद्यम मंत्रालय के सचिव डॉ 0 चन्द्रपॉल से भेंट की । श्री हर्टमट शाउर्ते ने भारतीय कुटीर , लघु और मझौले उद्यम क्षेत्र , विशेष रूप से कलस्टर विकास कार्यक्रम में गहरी रूचि दिखाई । उन्होंने कहा कि जर्मनी भारत में लघु और मझौले व्यापारों के बारे में सूचना केन्द्र स्थापित कर सकता है । इस प्रकार के केन्द्र उसने चीन , इंडोनेशिया और सिंगापुर में भी खोले हैं । उन्होंने कहा कि उनका देश भारत के कुटीर , लघु और मझौले क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के उन्नयन में सहायता कर सकता है । कुटीर , लघु और मझौले उद्यम मंत्रालय में सचिव डॉ 0 चन्द्रपॉल ने इस पेशकश का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार ने कुटीर , लघु और मझौले उद्यम क्षेत्र को बढावा देने के लिए हाल के महीनों में कई कदम उठाए हैं । इनमें कुटीर , लघु और मझौले उद्यम विकास अधिनियम 2006 को कानूनी रूप दिया जाना शामिल है । उन्होंने कहा कि इसका प्राथम...