मानव संसाधन विकास मंत्री श्री अर्जुन सिंह द्वारा आईसीटी पर ई-9 देशों के सम्मेलन उदघाटित
मानव संसाधन विकास मंत्री श्री अर्जुन सिंह द्वारा आईसीटी पर ई- 9 देशों क े सम्मेलन उदघाटित संदर्भ सामग्री मानव संसाधन विकास मंत्री श्री अर्जुन सिंह ने आज यहां बंगलौर में सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर ई- 9 देशों के सम्मेलन का उदघाटन किया। यह सम्मेलन 6 अक्टूबर 2007 तक चलेगा। सम्मेलन का उद्देश्य साक्षरता को बढावा देने में आईसीटी के इस्तेमाल के बारे में जागरूकता पैदा करना , साक्षरता के लिए आईसीटी के इस्तेमाल के सर्वश्रेष्ठ तौर तरीकों का आदान-प्रदान और साक्षरता के लिए आईसीटी के बारे में निजी क्षेत्रों के साथ सहयोग के जरिए तलाशना है। सम्मेलन को 5 सत्रों में बांटा गया है। पहला सत्र- साक्षरताशिक्षा में आईसीटी के उपयोग के बारे में देशों के अनुभवों को परस्पर बांटना साक्षरता तथा शिक्षा में आईसीटी का महत्व सुविख्यात है और अलग-अलग देश अलग-अलग मॉडलों का अनुकरण कर रहे हैं। सम्मेलन में भाग लेने वाले देश उनके यहां साक्षरता की मौजूदा स्थिति , मौजूद समस्याओं , हाल में किए गए प्रयास आदि के बारे में एक संक्षिप्त दस्तावेज प्रस्तुत करे...