संदेश

राजपूतों को भी पसन्‍द आया, सबको भाया प्रतिभा ताई का फोटो

राजपूतों को भी पसन्‍द आया, सबको भाया   प्रतिभा ताई का फोटो मुरैना । 31 अगस्‍त महामहिम राष्‍ट्रपति प्रतिभा ताई यानि श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के अधिकृत सार्वजनिक फोटो पर काफी अनुसंधान के बाद अंतत: जब उनका अधिकृत सार्वजनिक फोटो जारी किया गया तो उनका यह रूप सबको भाया । सबने कहा ठीक है सम्‍पूर्ण भारतीयता है । राजपूतों ने कहा कि बहू भी लग रही है और मॉं की ममता और करूणा भी । दरअसल उनके फोटो पर चम्‍बल में खासी चर्चा थी । विशुद्ध राजपूताना क्षेत्र और भारत का नाभि स्‍थल या केन्‍द्र स्थल होने से यहॉं की प्रतिक्रया खासी अहमियत रखती है । ओवर ऑल प्रतिभा ताई के अधिकृत सार्वजनिक फोटो को लोगों यानि भारत की जनता विशेषकर राजपूतों ने स्‍वीकृत व सर्वमान्‍य की मुहर लगा कर ताई के बहू और ममतामयी स्‍वरूप को अपना कर पसन्‍द कर लिया है । भारत के मशहूर हिन्‍दी समाचार पत्र दैनिक भास्‍कर ने आज के मुख्‍यपृष्‍ठ पर ही ताई के फोटो पर खासा रिपोर्ताज प्रकाशित किया है ।      

दुग्ध उत्पादों का उपयोग

दुग्ध उत्पादों का उपयोग        खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय ने आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि   भारत में दूध उत्पादन के लगभग 35 प्रतिशत का उपयोग प्रसंस्करण इकाइयों द्वारा किया जाता है जिसमें से संगठित   क्षेत्र द्वारा 13 प्रतिशत दूध का प्रसंस्करण किया जा रहा है और असंगठित क्षेत्र यानी हलवाइयों और विक्रेताओं द्वारा लगभग 22 प्रतिशत दूध का प्रसंस्करण किया जा रहा है।        खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय डेरी प्रसंस्करण उद्योगों के संवर्धन के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के प्रौद्योगिकी उन्नयनआधुनिकीकरणस्थापना संबंधी योजना स्कीम के तहत मंत्रालय खाद्य प्रसंस्करण यूनिटों को सामान्य क्षेत्रों में संयंत्र और मशीनरी तथा तकनीकी सिविल कार्यों की लागत में 25 प्रतिशत की दर से जिसकी अधिकतम सीमा 50 लाख रुपए है और जम्म-कश्मीर , हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड , सिक्किम एवं पूर्वोत्तर के राज्यों , अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह , लक्ष्यद्वीप और एकीकृत जनजातीय विकास कार्यक्रम क्षेत्रों समेत दुर्ग...

सांची स्तूप

सांची स्तूप पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री , श्रीमती अंबिका सोनी ने आज एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोक सभा को बताया कि सांची स्तूप में किसी भी प्रकार की दरार नहीं पड़ी है। 1912 से 1919 के दौरान किए गए संरक्षण कार्य के दौरान बारिश के पानी की निकासी के लिए छोटे-छोटे 200 छिद्र बनाए गए थे । इन छिद्रों से पानी का रिसाव एक सामान्य प्रक्रिया है और स्मारक के अंदर पानी के दबाव को कम करने के लिए एक प्रकार का संरक्षण उपाय है ।          उन्होंने बताया कि 2005-06 और 2006-07 के दौरान स्मारक के संरक्षण के लिए पानी से बचाव के लिए कुछ और कदम उठाए गए थे , जिनमें पतला मसाला बिछाना और गङ्ढों में टीप करना शामिल है । स्तूप के ढांचे को कोई खतरा नहीं है ।  

बौध्द स्थल

बौध्द स्थल पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री , श्रीमती अंबिका सोनी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोक सभा को बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नियंत्रण में उड़ीसा के जयपुर जिले में ललित गिरि , उदय गिरि और रत्ना गिरि   स्थित संरक्षित स्मारकोंस्थलों का संरक्षण , अनुरक्षण और पर्यावरण विकास के द्वारा पर्याप्त ध्यान रखा जा रहा है ।             उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों के दौरान इन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की संख्या 2004-05, 2005-06 और 2006-07 में क्रमश: 15820, 18461 और 20703 थी ।        पर्यटन मंत्रालय ने बौध्द स्थलों पर पर्यटन को बढावा देने के लिए सूचना तथा संवर्ध्दन अभियान चलाए हैं । पर्यटन मंत्रालय के विदेशों में स्थित कार्यालय भारत को बौध्द स्थलों को सक्रिय रूप से बढावा दे रहे हैं । विदेशों खासकर दक्षिण पूर्वी एशियाई क्षेत्रों के बाजारों में समन्वित प्रोत्साहन अभियान चलाए गए हैं । इनका मुख्य विषय बौध्द धर्म है । देश में भगवान बुध्द के महापरिनिर्वाण के 2550 वर्ष पर एक अभियान चलाया गया है । पर्यटन मंत्रालय अपनी अतुल्य भारत वेबसाईट के जरिए उड़ीसा में ...

माउंट एवरेस्ट के साथ-साथ राजमार्ग

माउंट एवरेस्ट के साथ-साथ राजमार्ग        विदेश मंत्री श्री प्रणव मुखर्जी ने आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सरकार ने इस आशय की मीडिया रिपोर्टें देखी हैं कि चीन 2008 में आयोजित होने वाले बीजिंग ओलंपिक खेलों के भाग के रूप में ओलंपिक मशाल को चीन लोक गणराज्य के विभिन्न स्थानों पर ले जाने के लिए माउंट ऐवरेस्ट , जो नेपाल और चीन लोक गणराज्य के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के बीच सीमा पर अवस्थित है , पर राजमार्ग का निर्माण करने की योजना बना रहा है। इन रिपोर्टों के अनुसार यह निर्माण 19.7 मिलियन अमरीकी डालर की अनुमानित लागत पर चार माह में पूरा हो जाएगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार चीनी पक्ष ने कहा है कि ऐसा करते समय वे पर्यावरण संबंधी चिन्ताओं का ध्यान रखेंगे। सरकार भारत के राष्ट्रीय हितों पर प्रभाव डालने वाले सभी घटनाक्रमों पर निरन्तर निगाह रखती है और इन हितों की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक उपाय करती है।    

प्रधानमंत्री द्वारा कुटीर, लघु और मझौले उद्यमियों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान

प्रधानमंत्री द्वारा कुटीर , लघु और मझौले उद्यमियों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान        प्रधानमंत्री डॉ 0 मनमोहन सिंह ने   आज यहां एक समारोह में कुटीर , लघु और मझौले उद्यमियों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ इस प्रकार है-        आज इस समारोह में सभी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को मैं बधाई देता हूँ। ये पुरस्कार शुरू किए जाने के लिए मैं अपने सहयोगी श्री महाबीर प्रसादजी और उनके मंत्रालय की सराहना करता हूँ।   कुछ ही महीने पहले मुम्बई में लघु और मझौले उद्यमों के एक पुरस्कार समारोह में , मैं मौजूद था और उन पुरस्कार विजेताओं की शानदार उपलब्धियों से मैं अत्यन्त प्रभावित हुआ। मैं आशा करता हूँ कि इस प्रकार के पुरस्कारों से हमारे नव उद्यमी और ज्यादा प्रयास करने   और हमारे देश की अर्थव्यवस्था तथा सामाजिक विकास के वास्ते योगदान करने के लिए और अधिक उत्साहित होंगे।        आज के पुरस्कारों के लिए नामित किए जाने   और इससे पहले मुम्बई में दिए गए पुरस्कारों से ऐसा लगता है कि भारत में लघु और मझौले उद्यम क्षेत्र ने वास्तव में अब...

पहली बार नेहरू कप जीतने पर भारतीय फुटबाल टीम को राष्ट्रपति की बधाई

पहली बार नेहरू कप जीतने पर भारतीय फुटबाल टीम को राष्ट्रपति की बधा ई राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने पहली बार नेहरू कप जीतने पर भारतीय फुटबाल टीम को बधाई दी है। इस टीम का नेतृत्व बाइचुंग भोटिया ने किया था।        अखिल भारतीय फुटबाल फैडरेशन के अध्यक्ष और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री पी.आर.दासमुंशी को भेजे   अपने संदेश में श्रीमती पाटिल ने कहा है कि राष्ट्र को टीम की सफलता , उसकी खेल भावना और कौशल   पर गर्व है।   उन्होंने एन.पी.प्रदीप को भी फाइनल मैच में शानदार खेल के लिए अपनी हार्दिक बधाई भेजी है।   राष्ट्रपति महोदया ने कहा है कि आल इंडिया फुटबाल फैडरेशन के उत्कृष्ट समर्थन से ही यह जीत संभव हुई है।