संदेश

अक्षय ऊर्जा के संबंध में बैठक सम्पन्न

अक्षय ऊर्जा के संबंध में बैठक सम्पन्न मुरैना 26 जुलाई 2007        अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिहाज से अक्षय ऊर्जा समिति की बैठक का आयोजन डीआरडीए सभागार में किया गया । बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना , जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सभाजीत यादव , जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री थोराट तथा सलाहकार समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।        बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सभाजीत यादव ने उपस्थित अधिकारियों व समिति सदस्यों से कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयास अपने कार्यस्थल से ही शुरू किये जायें । बैठक में बताया गया कि आगामी 20 अगस्त को राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया जायेगा । इसके अंतर्गत स्कूल व कॉलेज स्तर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा ।        इनमें निबंध , चित्रकला , रैली , दौड़ , मानव श्रंखला , वाद-विवाद , भाषण   आदि प्रतियोगितायें शामिल हैं । प्रतियोगिताओं में इनाम के तौर पर आकर्षक सौलर उपकरण व अन्य सामग्री प्रदान की जायेगी । प्रतियोगिताओं का उद्देश्य...

समग्र स्वच्छता अभियान में भी पौध रोपण की कड़ी जोड़ें - सीईओ

समग्र स्वच्छता   अभियान में भी पौध रोपण की कड़ी ज ो ड़ें - सीईओ जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न मुरैना 26 जुलाई 2007        समग्र स्वच्छता अभियान में पौध रोपण को भी एक कड़ी के रूप में जोड़कर संचालित किया जाये । पौध रोपण भी स्वच्छता से जुड़ा हुआ मुददा है । वातावरण को शुध्द करने में पौधों की महती भूमिका है इसलिए इन्हें अभियान से जोड़कर चलना है । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सभाजीत यादव ने ये निर्देश स्वच्छता अभियान की समीक्षा बैठक में दिये । बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा समग्र स्वच्छता कार्यक्रम से संबंधित क्रियान्वयन इकाई के अधिकारी मौजूद थे । श्री यादव ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती कैरेलिंग खोंग्वार देशमुख ने सभी विभाग प्रमुखों को हरियाली महोत्सव में व्यक्तिगत रूचि लेकर शासन के इस अभियान की मूल भावना के अनुरूप जिले भर में हरियाली स्थापित करने के प्रयास गतिशील करने के निर्देश दिये है । महिला स्वच्छता परिसरों का किया जा रहा है निर्माण        बैठक में बताया गया कि समग्र स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगरा देवस्थान दिमनी अम्बाह तथा सा...

नव निर्वाचित राष्ट्रपति आज बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगी

नव निर्वाचित राष्ट्रपति आज बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगी        नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल बुधवार 25 जुलाई , 2007 को अपराह्न 2.30 बजे नई दिल्ली स्थित संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगीं।        प्रधानमंत्री , मंत्रिमंडल के सदस्य , लोकसभा अध्यक्ष , भारत के मुख्य न्यायाधीश , राज्य सभा के उपसभापति , राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री , दूतावासों के प्रमुख , संसद सदस्य तथा सैन्य एवं असैन्य अधिकारी इस समारोह में उपस्थित रहेंगे।        वर्तमान राष्ट्रपति और नव निर्वाचित राष्ट्रपति एक औपचारिक शोभा यात्रा के रूप में केद्रीय कक्ष में प्रवेश करेंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश की उपस्थिति में नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्वारा शपथ ग्रहण के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति उपस्थित गणमान्य लोगों को सम्बोधित करेंगीं। केन्द्रीय कक्ष में समारोह सम्पन्न होने के बाद राष्ट्रपति , राष्ट्रपति भवन में पहुंचेंगीं , जहां उन्हें राष्ट्रपति भवन के परकोटे में तीनों सेनाओं के दस्ते गार्...

राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम का राष्ट्र के नाम विदाई संबोधन

राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम का राष्ट्र के नाम विदाई संबोधन Text File is in PDF format available at Press information Bureau    

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य तिलक पर स्मारक सिक्के जारी किए

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य तिलक पर स्मारक सिक्के जारी किए        प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने लोकमान्य तिलक की 151 वीं जयंती के अवसर पर कल यहां स्मारक सिक्कों का एक सैट जारी किया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ इस प्रकार है -           स्वराज मेरा जन्मसिध्द अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा , अपने इस रोमांचित कर देने वाले नारे से लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने भारतीय जनमानस को झकझोर   कर रख दिया और आजादी की लड़ाई में नई जान फूंक दी । भारत की आजादी की पहली लड़ाई से केवल एक साल पहले यानि 1856 में   लोकमान्य का जन्म हुआ था । लोकमान्य तिलक ऐसे भारत में बड़े हुए जो 1857 के विद्रोह की असफलता के बाद हताशा और निराशा के भंवर में झूल रहा था ।         कुछ लोगों ने जहां आशा छोड़ दी थी , वहीं कुछ लोगों ने यह मानना शुरू कर दिया था कि ब्रिटिश शासन ने एक नई राह पकड़ी है और अब वह अच्छे काम करेगा । यह नजरिया भी जोर पकड़ता जा रहा था कि भारत के लोग अभी आजादी के लिए तैयार नहीं है क्योंकि उन्हें शासन करना नहीं आता । ब्रिटिश साम्राज्य से माफी मांगने वाले ल...

जड़ी-बूटियों की खरीदी एवं विक्रय हेतु मुरार, लश्कर एवं श्योपुर में हर्बल मंडियां स्थापित होगीं

जड़ी-बूटियों की खरीदी एवं विक्रय हेतु मुरार , लश्कर एवं श्योपुर में हर्बल मंडियां स्थापित होगीं ग्वालियर 24 जुलाई 2007 हर्बल उत्पादकों को बढावा देने , कृषकों एवं सुदूर वनांचल में रहने वाले तथा जडी-बूटियां संग्रहण करने वाले संग्रहकों को उनकी जडी-बूटियों को बाजिव दाम मिले और क्षेत्र के वैद्य और आमजन सस्ते दामों पर जड़ी-बूटियां आसानी से क्रय कर सकें ।   इसके लिये ग्वालियर एवं चंबल संभागों के तीन स्थानों मुरार , लश्कर एवं श्योपुर में हर्बल मंडियों की स्थापना की जायेगी । इन मंडियों के माध्यम से हर्बल उत्पादों की खरीदी एवं विक्रय का कार्य किया जायेगा।        उक्त आशय का निर्णय वन संरक्षक श्री जे.पी. नारायण की अध्यक्षता में गत दिनों आयोजित बैठक में लिया गया । बैठक में बताया गया कि हर्बल मंडी मुरार , लश्कर एवं श्योपुर में शुरू करने पर चर्चा की गई है । वन संरक्षक ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन द्वारा हर्बल मंडियों के लिये राज्य लघु वनोपज संघ को मंडी प्रागंण में एक प्लेट फार्म उपलब्ध कराया जायेगा । इस प्लेटफार्म पर बैठकर व्यापारी औषधियों का क्रय-विक्रय आसानी स...

जिला कलेक्टर्स प्रभावी रणनीति बनाकर मतदाता पत्र की फोटोग्राफी में तेजी लावें- श्री माथुर

जिला कलेक्टर्स प्रभावी रणनीति बनाकर मतदाता पत्र की फोटोग्राफी में तेजी लावें- श्री माथुर ग्वालियर 24 जुलाई 2007 प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री जे.एस. माथुर ने कहा है कि जिला कलेक्टर्स व्यक्तिगत रूचि लेकर मतदाता पहचान पत्र व निर्वाचक नामावलियां तैयार करने के लिये कराई जा रही फोटोग्राफी में तेजी लावें । मतदाताओं की फोटोग्राफी का काम निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण होना चाहिये । इसके लिये जिला कलेक्टर्स स्थानीय स्तर पर प्रभावी रणनीति बनाकर कार्य में गति लावें । श्री माथुर आज यहां राज्य स्तरीय स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान में सम्पन्न हुई बैठक में ग्वालियर और चंबल संभाग के सभी जिलों में फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र व निर्वाचक नामावलियों की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे।        बैठक में ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कमिश्नर डॉ. कोमल सिंह , राज्य निर्वाचन आयोग के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी. गुप्ता , दोनों संभागों के सभी जिलों के कलेक्टर्स एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी व संबंधित अधिकारियों सहित फोटोग्राफी के काम में लगे वेंडर उपस्थित थे । ...