संदेश

चम्बल संभाग में बिजली गुल एवं घर में उत्‍पात दुकानदारों की हानि ‘’कलह’’ विशेषांक

चम्बल संभाग में बिजली गुल एवं घर में उत्‍पाद दुकानदारों की हानि ‘’कलह’’ विशेषांक संजय गुप्‍ता (मांडिल) मुरैना ब्‍यरो मुरैना 08 मार्च 2008/ मुरैना में बिजली गुल होने पर उत्‍पाद एवं व्‍यवसाय ठप्‍प पड़ा होने के साथ-साथ गृहणियां कलह का भण्‍डार लेकिन सबसे परे है, कि मध्‍यम वर्ग एवं निम्‍न वर्ग का रहने वाला आदमी जो कि अपनी पूर्ति पूरी न कर सके लेकिन इन सबका भरण पोषण करता है, बिजली जाये या न जाये शासन एवं प्रशासन को कोई महत्‍व नहीं है और ना ही किसी के बारे में सोचना समझना नहीं है, बच्‍चों की परीक्षा हो या नहीं लेकिन शासन और प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंगती, लेकिन मध्‍यम वर्गीय और निम्‍न वर्गीय आदमी अपनी आमदनी को न देखते हुये तब भी बिल का भुगतान करता है, चाहे बिजली पिछली माह में तीस घंटे (यानि एक धंटे प्रति दिन) नहीं हो या इस महीने (लेकिन मैंने तीस घंटे तो कम से कम कहे है अगर आप भ्रमण करें तो डेली सर्विस हो गई है प्रतिदिन के हिसाब से चार से पांच घंटे प्रतिदनि) बिल पूरा आवेगा और भरना पड़ेगा । हालात कहां तक ठीक हुये है । ये आप और सरकार जानते है फिर भी जनता बिजली गुल होने पर भी बिल को भर र...

फसल संगोष्ठी में पाया कृषकों ने अपनी समस्याओं का समाधान

फसल संगोष्ठी में पाया कृषकों ने अपनी समस्याओं का समाधान संजय गुप्‍ता (मांडिल) मुरैना ब्‍यरो मुरैना 07मार्च 08/ कृषि, पशु पालन, बागवानी एवं कृषि आधारित उद्योग धंधों से जुड़े किसानों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का गत 5 मार्च को आचंलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र मुरैना में आयोजित फसल संगोष्ठी में दस विशेषज्ञों ने समाधान किया । इस संगोष्ठी का आयोजन दूरदर्शन ग्वालियर द्वारा किया गया जिसका सीधा प्रदेश व्यापी प्रसारण भी हुआ । कृषि विशेषज्ञ डा. एस.एस. तोमर ने किसान को 20 से 25 दिन के दौरान पहला पानी, 60 से 65 दिन पर दूसरा तथा दूधिया अवस्था आजाने पर तीसरा पानी लगाने की सलाह दी । उन्होंने कम वर्षा वाले क्षेत्र के किसानों को खरीफ में बाजरा तथा रबी में सरसों तथा चना लगाने की भी सलाह दी । आंचलिक कृषि अनंसुधान केन्द्र के निर्देशक डा. वाई.एम. कूल ने कृषि जल प्रबंधन पर कृषकों की समस्याओं का समाधान किया । वॉटर शैड की अवधारणा पर प्रकाश डालने के साथ- साथ उन्होंने जल संरक्षण पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि चंबल संभाग में 365 दिन में औसतन 25 से 28 दिन ही वर्षा होती है जो 650 एम.एम. है । उन्होंने 25 हेक्टेयर जल ग्र...

वन क्षेत्र से पत्थर का अवैध उत्खनन रोकने की कार्रवाई जारी

वन क्षेत्र से पत्थर का अवैध उत्खनन रोकने की कार्रवाई जारी संजय गुप्‍ता (मांडिल) मुरैना ब्‍यरो मुरैना 07 मार्च 08 // पुरासम्पदाओं के लिए प्रसिध्द पढ़ावली , मितावली, शनीचरा- बटेश्वरा वन क्षेत्र की सरंक्षित खदानों से पत्थर का अवैध उत्खनन रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है । जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही इस कार्रवाई से पत्थर माफिया के हौसले पस्त हो गये हैं । कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज चलाई गई मुहिम के दौरान पढ़ावली पहाड़ी के आस-पास से वन क्षेत्र की पत्थर खदानों के पत्थर को वारूद लगाकर विस्फोट के जरिये विनष्टीकरण कराया गया । इस विस्फोट के जरिए पत्थर माफिया द्वारा बनाये गये ब्लॉक ध्वस्त किये गये । इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, वन मण्डालाधिकारी श्री एस.पी. शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी श्री विजय अग्रवाल, सी.एस.पी.श्री जयवीर सिंह भदौरिया, एस.डी.ओ.पी. बानमोर श्री राजेश मिश्रा, तथा बड़ी संख्या में, राजस्व , पुलिस और वन विभाग का अमला साथ था। विदित हो कि रिठौरा के आसपास मितावली-पढ़ावली, वटेश्वरा शनीचरा के संरक्षित वन क्षेत...

महिला दिवस पर शिविर आज

महिला दिवस पर शिविर आज संजय गुप्‍ता (मांडिल) मुरैना ब्‍यरो मुरैना 07मार्च 08/ जिला न्यायाधीश श्री गुलाब शर्मा के निर्देश पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च के अवसर पर जिला न्यायालय स्थित जुबली हाल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है । शिविर में महिलाओं के हित में बनाये गये कानूनों के विषय में जानकारी प्रदान की जावेगी । जागोसखी संगठन प्रमुख आशासिंह सिकरवार एडवोकेट द्वारा महिलाओं की विशाल रेली का आयोजन भी शिविर के पश्चात किया गया है, जिसे न्यायिक दण्डाधिकारी श्री अरबिंद कुमार गोयल संबोधित करेंगे । महिला सशक्तीकरण की दिशा में तथा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने हेतु रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा ।

ग्राम पंचायतों के लिए कार्यालयीन समय निर्धारित

ग्राम पंचायतों के लिए कार्यालयीन समय निर्धारित संजय गुप्‍ता (मांडिल) मुरैना ब्‍यरो मुरैना 07 मार्च 08/ कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने आम जनता की सुविधा तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन हेतु मुरैना जिले की सभी ग्राम पंचायतों के लिए कार्यालयीन समय निर्धारित किया है । कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायतों के कार्यालय राज्य शासन द्वारा घोषित शासकीय अवकाश तथा जनपद एवं जिला पंचायत स्तर पर आयोजित बैठक बाले दिन को छोड़कर प्रतिदिन प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे । ग्राम पंचायत के सचिव उक्त समय में कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा दोपहर 2 बजे के बाद ग्राम पंचायत के गांव एवं आश्रित गांवों का दौरा करेंगे, जिसके लिए विधिवत मूवमेंट रजिस्टर संधारित करेंगे । क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कार्यालयीन समय में ग्राम पंचायत कार्यालय बंद पाये जाने तथा मुवमेंट रजिस्टर के अनुसार दौरा नहीं किये जाने की स्थिति में संबंधित सचिव के विरूध्द नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी ।

ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न और कैरोसिन का वितरण 17 मार्च से

ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न और कैरोसिन का वितरण 17 मार्च से संजय गुप्‍ता (मांडिल) मुरैना ब्‍यरो मुरैना 07 मार्च 08/ ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को खाद्यान्न, शक्कर और कैरोसिन का वितरण प्रति माह की 21, 22 और 23 तारीख में कराया जाता है । माह मार्च में इन तारीखों में होली त्यौहार पर सार्वजनिक अवकाश होने के कारण इस माह खाद्यान्न शक्कर और कैरोसिन का वितरण 17, 18 और 19 मार्च को किया जायेगा । कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की पहल पर लागू वितरण व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानें माह मार्च में 17, 18 और 19 तारीख को खुलेंगी और उपभोक्ताओं को खाद्यान्न सामग्री व कैरोसिन का वितरण करेंगी । ढ़ाई हजार से अधिक राशन कार्ड वाली दुकाने एक दिन अधिक अर्थात 20 मार्च को भी खुलेंगी । विदित हो कि मुरैना जिले में उपभोक्ताओं को राशन सामग्री की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने और कैरोसिन की कालाबाजारी को पूरी तरह से रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा तीन दिवसीय वितरण व्यवस्था लागू की गई है । इसके तहत प्रत्येक दुकान पर नोडल अधिकारी तैनात रहेंगे और अपनी देख-रेख में सामग्री का वितरण करायेंगे । नोडल ...

ग्वालियर चम्बल संभाग में 487 करोड़ रूपये की सड़कें निर्माणाधीन

ग्वालियर चम्बल संभाग में 487 करोड़ रूपये की सड़कें निर्माणाधीन संजय गुप्‍ता (मांडिल) मुरैना ब्‍यरो मुरैना 07 मार्च 2008/ मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा प्रदेश में प्राथमिकता के आधार पर सड़कें बनाई जा रही हैं। इसके तहत ग्वालियर-चंबल संभाग में 487 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़कें निर्माणाधीन हैं। अभी तक डेढ़ सौ किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। निगम द्वारा भिण्ड जिले के अंतर्गत पोरसा, मेहगांव, मौ, सेवढ़ा मार्ग पर 43 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन 77.4 किलोमीटर लम्बी सड़कों में से 81 प्रतिशत सड़कों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। मुरैना जिले में मुरैना, सबलगढ़, श्योपुर मार्ग पर 68 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से 119 किलोमीटर लम्बी सड़कें निर्माणाधीन हैं। इनमें 69 प्रतिशत सड़कों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। मुरैना में 32 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 50 किलोमीटर लम्बी मुरैना - पोरसा सड़क का निर्माण भी शीघ्र प्रारंभ कराया जा रहा है । दतिया जिले में दतिया, सेवढ़ा में 71 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से 78.3 किलोमीटर लम्बी सड़कें निर्माणाधीन हैं। इसमें से 13.5 प्रतिशत सड़कों ...