संदेश

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ 8 अप्रैल को

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ 8 अप्रैल को गरीबों को मिलेगा तीन रूपये किलो गेहूं संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 5 अप्रैल 08/''मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना '' के अन्तर्गत बी.पी.एल. परिवारों को नीले राशन कार्ड पर प्रतिमाह 20 किलो खाद्यान्न गेंहू एवं चावल उपलब्ध कराया जायेगा । गेहूं 3 रूपये प्रति किलो और चावल साढ़े चार रूपये प्रति किलो की दर पर प्रदाय किया जायेगा । सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत प्रारंभ की गई इस अभिनव योजना का शुभारंभ 8 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर टाउन हॉल मुरैना मे किया जायेगा ।

बत्तीस ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी

बत्तीस ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 5 अप्रैल 08/ राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम मध्य प्रदेश योजना के कार्यों को समय-सीमा में प्रारंभ न करने के लिए अनुभाग मुरैना के 32 ग्राम पंचायत सचिवों को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुरैना डा.एम.एल. दौलतानी द्वारा नोटिस जारी किया गया है । डा. दौलतानी ने नोटिस में कहा है कि 1 अप्रैल 08 से राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम मध्य प्रदेश प्रारंभ हुई है । इस योजना के अन्तर्गत इन सचिवों (पंचायत कर्मी) द्वारा कार्य में कोई रूचि नहीं लेने तथा अपनेर् कत्तव्यों के प्रति उदासीन बने रहने के कारण संबंधित ग्रामों में मजदूरों को शासन मंशानुसार न तो रोजगार उपलब्ध हो पा रहा है और न ही निर्माण कार्य हो पा रहे हैं । इस कारण ग्राम पंचायत मसूदपुर पंचायत सचिव के श्री रामनिवास जाटव, हिगोनाकलां के श्री राजेन्द्र मौर्य, हिगोनाखुर्द के श्री भरत सिंह, हांसई मेवदा के श्री राजेन्द्र सिंह, डोमपुरा के श्री राम मसूरिया, किशनपुर के श्री दिनेश कुमार, खबरोली के श्री कुम्हेर सिंह, मीरपुर के श्री दर्शनलाल यादव, खेडामेवदा के श्र...

35 हितग्राहियों को सबा लाख रूपये की मदद

35 हितग्राहियों को सबा लाख रूपये की मदद संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 5 अप्रैल 08/ कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह के स्वेच्छानुदान मद से 35 हितग्राहियों को 1 लाख 28 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है । श्री भगवानदास प्रजापति अध्यक्ष प्रजापित समाज मुरैेना और श्री नत्थी लाल अध्यक्ष माहौर कोरी महासभा मुरैना को समाज की गरीब कन्याओं के विवाह हेतु बीस बीस हजार रूपये की सहायता स्वीकृत की गई है । इसी प्रकार चार हितग्राहियों को इलाज हेतु पांच - पांच हजार रूपये, 6को इलाज के लिए दो- दो हजार रूपये, तीन को विवाह के लिए पांच पांच हजार रूपये, एक को उच्च अध्ययन हेतु 5100 रूपये, एक को शिक्षा हेतु3100 रूपये और 11 बच्चों को उच्च अध्ययन हेतु प्रत्येक को 2100 रूपये तथा 1 अति गरीब हितग्राही को दो हजार रूपये और 6 हितग्राहियों को अत्यंत गरीब होने के कारण डेढ़ डेढ हजार रूपये की सहायता मंजूर की गई है ।

सांसद निधि से सवा छत्तीस लाख रूपये के कार्य मंजूर

सांसद निधि से सवा छत्तीस लाख रूपये के कार्य मंजूर संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 5 अप्रैल 08/ कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने सांसद श्री अशोक अर्गल की अनुशसा पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत 26 कार्यों के लिए 36 लाख 26 हजार 700 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की है । मुरैना जनपद के ग्राम जगतपुर में एक और विचौली में दो नावली , चोरपुर, जलुकीगढ़ी, छिछावली और वरी का पुरा में एक- एक तथा मुरैना गांव में तीन, अम्बाह जनपद के भौनपुरा में दो सिहोनियां में एक और किशन पुरा में तीन तथा जौरा जनपद के रामचन्द्र का पुरा में एक हैंड पंप खनन कार्य हेतु प्रति हैण्ड पंप 52 हजार रूपये के मानसे 9 लाख 36 हजार रूपये की स्वीकृति दी गई है । इसी प्रकार पोरसा जनपद की ग्राम पंचायत अर्रोन के मजरा पीपरीपूठ में पार्क की वाउण्ड्री वाल के निर्माण हेतु 1 लाख 23 हजार 700 रूपये जौरा जनपद के जाफरावाद में सी.सी. खरंजा निर्माण हेतु ढाई लाख रूपये , पहाडगढ़ जनपद के ग्रामगेपरामें मिट्टी मुरम रोड़ के लिए 4 लाख 77 हजार रूपये, मुरैना जनपद की ग्राम करारी में सिंघारीका पुरा से तुत का पुरा तक मिट्टी ...

किसानों ने उठाया विशेष राहत योजना का लाभ

किसानों ने उठाया विशेष राहत योजना का लाभ संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 5 अप्रैल 08/ राज्य शासन द्वारा लागू विशेष कृषक राहत योजना के अन्तर्गत कृषकों को दस हॉर्सपावर पंपों के बिलों में भारी छूट दी जा रही है । कार्यपालन यंत्री मघ्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी श्री जे.के. एस.राठौर के अनुसार मने का पुरा के श्री नाथूराम ने 3 लाख 308 रूपये की बकाया राशि में से 75 हजार 996 रूपये जमा कर 2 लाख 24 हजार 312 रूपये का लाभ उठाया । इसी प्रकार गंजरामपुर के श्री लज्जाराम को 1 लाख 48 हजार 329 रूपये के बकाया में से 47 हजार 448 रूपये का सरचार्ज माफ किया गया और 50 हजार 441 रूपये की राशि शासन द्वारा जमा की गई । देवलाल का पुरा के श्री रामलाल ने 87 हजार 199 रूपये की बकाया राशि में से 39 हजार 240 रूपये जमा कर 47 हजार 959 रूपये का फायदा उठाया । जींगनी वितरण केन्द्र पर कृषक श्री रामेश्वर को 2 लाख 50 हजार 477 रूपये की बकाया राशि में से 1 लाख 11 हजार 308 रूपये की सरचार्ज माफी मिली और 69 हजार रूपये की राशि शासन द्वारा दी गई ।

मध्यान्ह भोजन के वर्तन खरीदने के लिए 40 लाख रूपये मंजूर

मध्यान्ह भोजन के वर्तन खरीदने के लिए 40 लाख रूपये मंजूर संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 5 अप्रैल 08/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभय वर्मा के अनुसार मध्यान्ह भोजन के लिए वर्तन व्यवस्था हेतु जिले की आठ सौ शालाओं को 40 लाख रूपये की राशि आवंटित की गई है । जिले की 328 शासकीय प्राथमिक शालाओं, 415 शिक्षा गारंटी स्कूल और नगरीय क्षेत्र की 57 प्राथमिक और शिक्षा गारंटी शालाओं को भोजन बनाने और परोसने के वर्तन व्यवस्था हेतु प्रति स्कूल पांच हजार रूपये के मान से राशि दी गई है । इस राशि से स्टील की थाली, चम्बच और दाल और सब्जी परोसने के भगोने तथा गिलास खरीदें जायेंगे ।

फोटो परिचय पत्र बनाने के लिए कर्मचारी नियुक्त किये जायेंगे

फोटो परिचय पत्र बनाने के लिए कर्मचारी नियुक्त किये जायेंगे आवेदन पत्र 8 अप्रैल तक आमंत्रित संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 5 अप्रैल 08/ म.प्र. शासन विधि एवं विधायी कार्य (निर्वाचन ) विभाग द्वारा प्राप्त स्वीकृति के आधार पर कलेक्टर कार्यालय द्वारा फोटोयुक्त परिचय पत्र की तैयारी एवं प्रदाय के कार्य सम्पादन हेतु 7 सहायक ग्रेड-3 की संविदा पर नियुक्ति की अवधि 31 मई 08 तक के लिए रहेगी । इच्छुक आवेदक 8 अप्रेल तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं । नियत अवधि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा । कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने बताया कि आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए तथा उसकी शैक्षणिक योग्यता हायर सेकण्डरी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए । म.प्र. शीघ्र लेखन एवं मुद्र लेखन परीक्षा बोउर् से हिन्दी मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए । आवेदन के साथ उपरोक्त प्रमाण पत्रों के साथ मान्यता प्राप्त संस्था का कम्प्यूटर डिप्लोमा संलग्न करना जरूरी होगा । विस्तृत जानकारी के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है ।