संदेश

कलेक्टर कान्फ्रेंन्स 20 जून को

कलेक्टर कान्फ्रेंन्स 20 जून को संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 7 जून 08/ संभागायुक्त एस.डी अग्रवाल की अध्यक्षता में 20 जून को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कान्फ्रेंन्स आयोजित की गई है । चम्बल भवन मुरैना में आयोजित इस बैठक में मुरैना, भिण्ड और श्योपुर जिले के कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उपस्थित रहेगें। राजस्व एवं विकास कार्यों की जानकारी एजेण्डा अनुसार 12 जून तक आयुक्त कार्यालय में चाही गई है ।

उपयंत्री लोक निर्माण श्री खलील उल्ला निलंबित

उपयंत्री लोक निर्माण श्री खलील उल्ला निलंबित संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 7 जून 08/ आयुक्त चम्बल संभाग श्री एस.डी.अग्रवाल ने जनपद पंचायत कैलारस के ग्राम खिरी- बरौली रोड़ का राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के अन्तर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्य में मशीनों का उपयोग करना पाये जाने के कारण निर्माण एजेन्सी के प्रभारी - लोक निर्माण विभाग उप खण्ड सबलगढ़ के उपयंत्री श्री काजी खलील उल्ला को निलंबित कर दिया है । निलंबन अवधि में श्री खलील उल्ला का मुख्यालय जिला पंचायत कार्यालय , मुरैना में रहेगा । निलंबन की यह कार्रवाई कलेक्टर आकाश त्रिपाठी के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है । उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंन्टी स्कीम के तहत कराये जाने वाले कार्य मजदूरों से ही कराने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं । इन कार्यों में मशीनों का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है ।

प्रतिदिन 5139 जरूरत मंदों को रोजगार

प्रतिदिन 5139 जरूरत मंदों को रोजगार संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 7 जून 08/ राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के अन्तर्गत मुरैना जिले में संचालित 597 सामुदायिक मूलक और 233 हितग्राही मूलक कार्यों पर प्रतिदिन औसतन 5139 जरूरत मंद लोगों को रोजगार मिल रहा है । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय वर्मा के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के जरूरत मंद लोगों को वर्ष में 100 दिवस के रोजगार की गांरटी देने के लिए 92 प्रतिशत ग्रामीणों को जॉब कार्ड वितरित किये जा चुके है । योजना के अन्तर्गत 13741 सामुदायिक मूलक कार्यों की तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति दी जा चुकी है और ले आउट भी दिये जा चुके हैं । इनमें से 597 कार्य प्रचलित है । इसी प्रकार 12926 हितग्राही मूलक कार्यों की तकनीकी स्वीकृति दी गई है । इनमें से 4687 कार्यों में प्रशासकीय स्वीकृति और 4334 कार्यों के ले आउट देकर 233 कार्य प्रारंभ कराये जा चुके हैं ।

स्वर्णजयंती शहरी स्वरोजगार योजना में 15 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित

स्वर्णजयंती शहरी स्वरोजगार योजना में 15 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 7 जून 08/ स्वर्णजंयती शहरी स्वरोजगार योजना में वित्त वर्ष 2008-09 में 666 हितग्राहियों को स्वरोजगार की स्थापना हेतु 1 करोड़ 93 लाख 81 हजार रूपये के ऋण और 36 लाख 62 हजार रूपये का अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा इसके लिए 15 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं । परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अभय वर्मा के अनुसार शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित लक्ष्य को 30 जून तक 15 प्रतिशत, 30 सितम्बर तक 50 प्रतिशत, 31 दिसम्बर तक 75 प्रतिशत और 15 मार्च 09 तक 100 प्रतिशत पूर्ति की जानी है । निर्धारित लक्ष्य में से 50 प्रतिशत महिलायें और 6 प्रतिशत निशक्त हितग्राहियों को लाभान्वित करना जरूरी होगा । अनुसूचित जाति, जनजाति पिछडा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के हितग्राहियों को आवादी के अनुपात में लाभ दिया जायेगा । कलेक्टर आकाश त्रिपाठी के अनुमोदन उपरांत जिले की निकायों और बैंकों के लिए वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्य निर्धारित कर दिये गये है । इसके अनुसार मुरैना को 308, अम्बाह को 66, पोरसा को 66, सब...

जून माह में संभी जनपदों में लगेंगे नसबंदी शिविर

जून माह में संभी जनपदों में लगेंगे नसबंदी शिविर संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 7 जून 08/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. विकास दुबे की जानकारी के अनुसार जिले में संचालित परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य संस्थाओं में जून माह में स्त्री-पुरूष नसबन्दी हेतु शिविर आयोजित किये जा रहे है । निर्धारित जानकारी के अनुसार जौरा, कैलारस और पहाडगढ़ में माह के प्रत्येक बुधवार 11, 18 एवं 25 जून को, नूरावाद, खडियाहार में प्रत्येक गुरूवार 12,19 एवं 26 जून, पोरसा में प्रत्येक शुक्रवार 13, 20 और 27 जून को, अम्बाह में 21 जून को एवं सबलगढ़ में 14 एवं 28 जून को नसबंदी शिविर आयोजित किये जायेंगे । उक्त शिविरों में सिविल सर्जन डा. आर.सी.बांदिल द्वारा आपरेशन किये जायेंगे ।

जन जाग्रति शिविरों का आयोजन

जन जाग्रति शिविरों का आयोजन संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 7 जून 08/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय वर्मा की जानकारी के अनुसार प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना की जानकारी हितग्राहियों तक पहुचाने के लिए 15 मई से 15 जून तक जग जाग्रति शिविर का आयोजन किया जाना है । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत जौरा में 8 जून को, पोरसा में 9 जून को, अम्बाह में 10 जून को, मुरैना में 11 जून को, पहाडगढ़ में 12 जून को, कैलारस में 13 जून को और सबलगढ़ में 14 जून को जन जाग्रति शिविर आयोजित किये जायेंगे ।

अवैध राशन कार्डों की जांच करें

अवैध राशन कार्डों की जांच करें संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 5 जून 08/ कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न एवं कैरोसिन वितरण के लिए बनाये गये राशन कार्डों के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी, जनपद सीईओ को निर्देश दिये कि राशन कार्डों की शीघ्र जांच करें और अवैध राशन कार्डों को निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि 10 जून तक जिले के सभी जनपद सीईओ ग्राम पंचायतवार राशन कार्डों की सूची जिला आपूर्ति कार्याल्य में प्रस्तुत करें, जिससे राशन कार्डो की जांच हो सके और अवैध राशन कार्डों को निरस्त किया जा सके ।