संदेश

ब्राह्मण समाज को जोड़कर बसपा को मजबूत बनायेंगे - बलवीर

ब्राह्मण समाज को जोड़कर बसपा को मजबूत बनायेंगे - बलवीर संजय गुप्ता(मांडिल) ब्यूरो चीफ मुरैना मुरैना 18, अगस्त। बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी एवं बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता बलवीर डंडोतिया ने कहा है कि वह ब्राह्मण समाज को एकता के सूत्र में बांधकर बसपा को और अधिक मजबूत बनायेगें। अन्य दिनों की स्वार्थ निति को अब ब्राह्मण समाज अच्छी तरह से पहचान गया है। और उनका झुकाव बहुजन समाज पार्टी की और हो गया है।                 उल्लेखनीय है कि ब्राह्मण समाज के राष्ट्रिय अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी के नेता बलवीर डण्डोतिया को मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। श्री डण्डौतिया ने अपनी नियुक्ति पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री बहिन मायावती के प्रति आभार व्यक्त किया। यह बताया जरुरी हो गया है कि बलवीर डण्डोतिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेष बसपा का ना सिर्फ वजन बड़ेगा। बल्कि ब्राह्मण समाज को भी बह एक संगठन में जोड़ने में कामयाब होगें। श्री डण्डोतिया बहूजन समाज पार्टी के पूर्ण निष्ठावान , कर्तव्यनिष्ठ , जिम्मेदार नेता है। साथ ही वे...

मुरैना में बीच शहर में हुई दिन दहाड़े लूट, व्‍यापारी दहशत में शहर में खौफ का सन्‍नाटा

मुरैना में बीच शहर में हुई दिन दहाड़े लूट सर्राफा बाजार में भारी भीड़ के रहते और पुलिस चौकी के निकट हुई घटना बिजली गुल रहते हुई एक और वारदात, व्‍यापारी दहशत में शहर में खौफ का सन्‍नाटा संजय गुप्‍ता (मांडिल) ब्‍यूरो चीफ मुरैना मुरैना 18 अगस्‍त 2007 । अभी अभी समाचार लिखे जाने से दो घंटे पूर्व मुरैना शहर के सबसे व्‍यवस्‍ततम एवं भीड़ भाड़ वाले सर्राफा बाजार क्षेत्र में आज एक सर्राफा व्‍यवसायी को दिन दहाड़े लूट लिया गया ।        उल्‍लेखनीय है कि घटना स्‍थल के नजदीक दो-दो पुलिस चौकियां है और दोनों पुलिस चौकियां मात्र सौ-सौ गज की दूरी पर है तथा यह भी कि लुटेरे लूट करने के बाद पुलिस चौकी की ओर ही भागे । सैकड़ो हजारों लोगों के बीच से पैदल भागते हुए अनेक व्‍यापारियों के सामने से माल लूट कर गुजरते हुए मजे से पुलिस चौकी के सामने से भी गुजर गये और लूट का माल लेकर रफूचक्‍कर हो गये और सभी के सभी महज तमाशाई   बनकर केवल तमाशा देखते रह गये ।        ज्ञातव्‍य है कि सर्राफा बाजार में शहर के ठीक बीचों बीच सर्राफा व्‍यवसायी मंगल चंद पदम चंद ज्‍वैलर्स की सर्राफे की दुक...

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री का भाषण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री का भाषण मेरे प्यारे देशवासियो , भाइयो , बहनो और प्यारे बच्चो ,        आज हमारी आजादी की 60 वीं सालगिरह है । इस शुभ अवसर पर , मैं आप सबको और हर एक भारतवासी को बधाई देता हूं ।        आज अपने प्यारे तिरंगे को सलाम करते हुए , हम बहुत पएख्र महसूस कर रहे हैं। आइए , हम अपनी जंग-ए-आजादी के उन सेनानियों के महान बलिदान को गर्व के साथ याद करें , जिनके देश-प्रेम ने हमें आजादी दिलाई ।        आइए , खुशी के इस अवसर पर , हम अपने उन सभी नागरिकों को सलाम करें , जिन्होंने इन साठ सालों में , एक नए भारत को बनाने में योगदान दिया । आइए , हम अपने उन सभी बहादुर जवानों , और बहादुर नागरिकों को , नमन् करें , जिन्होंने देश की एकता , अखंडता और तरक्की के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा दी ।        साठ साल पहले , हमने एक आज़ाद देश के रूप में एक नई यात्रा शुरू की थी। हमें महात्मा गांधी के पैग़ाम और विचारों से प्रेरणा मिली । उनके नज़रिए के मुताबिक , हमारी आजादी सही मायनों में तभी पूरी होगी , जब हम देश के ग़रीब लोगों को , घोर ग़रीबी से छुटकारा दिला ...