भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों और सचिवालयीन सेवा के एक अधिकारी की पदस्थापना में फेरबदल

भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों और सचिवालयीन सेवा के एक अधिकारी की पदस्थापना में फेरबदल
संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ 17जून08/राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं। सचिवालयीन सेवा के एक अधिकारी की पदस्थापना में भी फेरबदल किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी किये गये आदेश में प्रबंध संचालक औद्योगिक केन्द्र विकास निगम इंदौर एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश वित्त निगम इंदौर श्री प्रमोद अग्रवाल को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश वित्त निगम इंदौर के पद पर पदस्थ किया है।
कलेक्टर होशंगाबाद श्री जी.पी. तिवारी की अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन के पद पर की गई पदस्थापना को निरस्त किया गया है। वे अब कलेक्टर होशंगाबाद के पद पर यथावत बने रहेंगे।
मिशन संचालक राजीव गांधी जल संग्रहण मिशन एवं पदेन अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा समन्वयक मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम एवं संचालक जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) श्री सचिव सिन्हा की कलेक्टर होशंगाबाद के पद पर की गई पदस्थापना को निरस्त किया गया है। वे वर्तमान पद पर यथावत बने रहेंगे।
कलेक्टर शिवपुरी श्री मनीष श्रीवास्तव की अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन के पद पर की गई पदस्थापना को निरस्त किया गया है। वे अब कलेक्टर शिवपुरी के पद पर यथावत बने रहेंगे।
कलेक्टर सीहोर श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह की कलेक्टर देवास के पद पर की गई पदस्थापना को निरस्त करते हुए उन्हें प्रबंध संचालक औद्योगिक केन्द्र विकास निगम इंदौर के पद पर पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर देवास डॉ. नवनीत मोहन कोठारी की कलेक्टर शिवपुरी के पद पर की गई पदस्थापना को निरस्त किया गया है। वे अब कलेक्टर देवास के पद पर यथावत बने रहेंगे।
एक अन्य आदेश में प्रशिक्षण से लौटने पर श्री राजकुमार माथुर को अपर सचिव मुख्य सचिव कार्यालय एवं पदेन अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग पदस्थ किया गया है।
इसी आदेश में अतिरिक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग एवं जल संसाधन विभाग तथा अपर सचिव मुख्य सचिव कार्यालय श्री बी.पी. शर्मा (सचिवालयीन सेवा) को केवल सामान्य प्रशासन विभाग तथा अपर सचिव मुख्य सचिव कार्यालय के प्रभार से मुक्त किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आज विद्युत बंद रहेगी

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

संजय दत्त यदि अभिनेता के बजाए नेता होते