शोभादार पौधे उचित दाम पर उपलब्ध

शोभादार पौधे उचित दाम पर उपलब्ध
शासकीय विभाग एवं संस्थाएं भेज सकेंगे मांग पत्र
अनुसंधान एवं विस्तार वृत भोपाल के अंतर्गत संचालित रोपणियों में विभिन्न प्रजाति के शोभादार पौधे शासकीय उचित दर पर उपलब्ध हैं। इनमें सागौन, बांस, आंवला, शीशम, नीम आदि वानिकी प्रजाति, ग्राफ्टेड आंवला, आम, कटहल आदि फलदार तथा गुलमोहर, सप्तवर्णी, टेबूबिया इत्यादि के शोभादार पौधे शामिल हैं। शासकीय विभाग तथा संस्था वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार वृत कार्यालय भोपाल में अपना मांग पत्र प्रजातिवार भेज सकते हैं। यह व्यवस्था वर्षा ऋतु में रोपण के लिये पौधों की अत्याधिक मांग होने पर पौधों के प्रदाय करने के लिये की गई है। विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालयीन समय में भी संपर्क किया जा सकता है।
वृत अंतर्गत संचालित रोपणियां
क्रमांक रोपणी का नाम एवं पता स्थल जिला
1. अहमदपुर रोपणी, होशंगाबाद रोड, पेट्रोल पंप के सामने, भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पास भोपाल
2. भदभदा रोपणी आई.आई.एफ.एम. के पास भोपाल
3. इमलिया रोपणी बैरसिया बैरसिया नरसिंहगढ़ रोड पर बैरसिया से पांच कि.मी. दूरी पर भोपाल
4. गरेठिया रोपणी बैरसिया बैरसिया से भोपाल रोड पर आठ कि.मी. दूरी पर भोपाल
5. अमरावद रोपणी रायसेन-सागर मार्ग पर रायसेन से 12 कि.मी. दूरी पर रायसेन
6. सम्राट अशोक रोपणी (हलाली) हलाली बांध के पास
विदिशा
7. बैस रोपणी (ग्राम बैस) विदिशा मार्ग पर विदिशा
8. होलीपुरा रोपणी बुधनी से 12 कि.मी. दूरी पर सीहोर
9. कन्तोड़ा रोपणी नरसिंहगढ़-ब्यावरा रोड 2 कि.मी. दूरी पर राजगढ़
विस्तृत जानकारी दूरभाष क्रमांक 0755-2674316 पर एवं उक्त रोपणियों से जानकारी कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राज्य सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

आज विद्युत बंद रहेगी