वृद्धजन हमारी धरोहर, इन्हें संभाल कर रखना हमारा कर्तव्य - कलेक्टर श्री वर्मा अन्तर्राष्ट्रीय वृ़द्धजन दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मुरैना | 01-अक्तूबर-2020

 संजय गुप्‍ता मांडिल, ब्‍यूरो मुरैना/  अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने कहा कि वृद्ध हमारी धरोहर है इन्हें संभालकर रखना हमारा परम कर्तव्य है, क्योंकि वृद्धों के मार्गदर्शन में आज हम सभी अच्छे पदों पर आसीन है। मेरा सोचना है कि वृद्धों के सम्म्मान में कोई एक दिवस निश्चित नहीं होना चाहिए। वृद्धों का सम्मान हर रोज किया जा सकता है। वृद्धजन हमारी खुली किताव है ये हमे हमेशा ज्ञान ही तो देते है। इसके लिए 1990 से 1 अक्टूबर वृद्धजन दिवस के लिए तय किया गया था यह ठीक है किन्तु वृद्ध हमारी धरोहर है इनका सम्मान सदैव करते रहना चाहिए । यह बात उन्होंने ने गुरूवार को वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को सम्बोधित करते हुये कही। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री आर के गोश्वामी, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी एवं बडी संख्या में वृद्धजन उपस्थित थे।  
        वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिये सौभाग्य का दिन है, कि अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हम अपने वृद्धजनों का सम्मान कर रहे है। वृद्धों का आर्शीवाद हमें सदा मिलता रहे। यही मन की भावनायें रहती है। उन्होनें कहा कि वृद्धों से हमें अच्छे विचार, अच्छे संस्कार, अच्छे तजुर्वे मिलते है। कार्यक्रम में श्री आर के गोस्वामी और सिविल सर्जन डा. एके गुप्ता ने भी बिचार व्यक्त किये।    

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

आज विद्युत बंद रहेगी

संजय दत्त यदि अभिनेता के बजाए नेता होते