मंहगाई के विरोध में भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी

मंहगाई के विरोध में भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी
जिला भाजपा ने निकाली पीएम की शवयात्रा
केन्द्र सरकार बहुत कर चुकी मनमानी - नागेन्द्र तिवारी
संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ
मुरैना, जून। बढ़ती मंहगाई और हाल ही बढ़ाए गए पेट्रोल, डीजर और रसाई गैस के दाम की वृध्दि के विरोध में आज दोपहर 12 बजे से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक वृहद रैली निकाली। रैली का नेतृत्व पार्टी जिलाध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी कर रहे थे। कार्यकर्ता रेस्ट हाउस पर जमा हुए और रैली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूतले की षवयात्रा निकाली गई। रैली की खास बात यह थी कि मनमोहन सिंह के पूतले को कंधा महिलाएं दे रही थी। रैली के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में झंडा-डंडा लिए थे। भाजपाईयों ने रैली कुछ अलग ही अंदाज में निकाली कुछ भाजपाई बैलगाड़ी पर सवार होकर मंहगाई का विरोध में नारे लगा रहे थे, तो कुछ साईकिलों पर सवार थे। रैली रेस्ट हाउस से होकर बैरियल चौरोह पर पहुंची यहा से रैली एम एस रोड पर स्टेडियम, पुराना बस स्टैण्ड, नेहरु पार्क रोड से निकल कर अस्पताल स्टैषन रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर भाजपाईयों ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौपा और गिरफ्तारी दी। इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी ने बताया कि केन्द्र सरकार अपनी बहुत मनमानी कर चुकी है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने पर हाथ खड़े कर चुके है। जबकि श्री सिंह को चाहिए कि वह भारतीयों की परेषानियों को समझे, और आए दिन बढ़ रही मंहगाई पर रोक लगाए। देष में मंहगाई बढ़ने से गरीब और मजदूर वर्ग दाने - दाने को मोहताज हो चुके है। श्री तिवारी ने कहा कि केन्द्र की कॉग्रेस सरकार ने डीजल, पेट्रोल और सिलेण्डर के दामों पर वृध्दि कर मंहगाई को और हवा दी है। क्योकि देष में डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट मंहगा होगा जिससे गेंहू, दाले, मसाले सब कुछ मंहगा हो जायेगा।
रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी के अलावा, भाजपा उपाध्यक्ष श्रीबल्लभ डण्डौतिया, किसान मोर्चा के अध्यक्ष देवीराम उपाध्याय, विधि प्रकोश्ठ के प्रदेष महासचिव रामकुमार माहेष्वरी, उदयवीर सिंह सिकरवार, कोशाध्यक्ष राजेन्द्र गोयल, जिलामंत्री गिर्राज त्यागी, मोहर सिंह तौमर, मंडल अध्यक्ष पोरसा राजेष षर्मा, प्रेमकांत षर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राज्य सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

आज विद्युत बंद रहेगी