मंहगाई के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता आज देगें गिरफ्तारी

मंहगाई के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता आज देगें गिरफ्तारी
संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना, 8 जून। दिन व दिन बढ़ती मंहगाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर गिरफ्तारी देगें। उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा। श्री तिवारी ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार में मंहगाई दिन व दिन बढ़ती जा रही है। केन्द्र की कांग्रेस सरकार द्वारा आटा, चावल, दाल, और खाने पीने की जैसी बस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर कोई नियत्रंण नहीं रखा जा रहा ओर पिछले दिनों पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेण्डर पर बढ़ाई गई कीमतों से तो आमजन की मुश्किले और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मंहगाई की दर बढ़कर 8.24 प्रतशत हो गई है और जल्द ही केन्द्र की कांग्रेस सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो यह दर बढ़कर दो अंको में भी पहुंच सकती है। केन्द्र सरकार की आंखे खोलने के लिए और बढ़ती मंहगाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के 5000 कार्यकर्ता आज जिले में गिरफ्तारी देगें।
श्री तिवारी ने बताया कि सभी कार्यकर्ता दोपहर 11 बजे रेस्ट हाउस पर एकत्रित होंगे और वहां से रैली के रुप में एमएस रोड होते हुए सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां पर एक सभी का आयोजन किया जायेगा उसके उपरांत सभी कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे। श्री तिवारी ने बताया कि इस प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्‍ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारी शामिल होकर इस प्रदर्षन को सफल बनाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

आज विद्युत बंद रहेगी

संजय दत्त यदि अभिनेता के बजाए नेता होते