ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 70 लाख रूपये की राशि नहीं बाटने, वरिष्ठों का आदेश नहीं मानने के आरोप में नायब तहसीलदार त्यागी को कारण बताओ नोटिस जारी

Sanjay Gupta Mandil, MORENA/ अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों को नहीं मानने, मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने तथा ओलावृष्टि की शेष बची 70 लाख रूपये की राशि का प्रभावित किसानों को वितरण नहीं करने के आरोप में चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आरके मिश्रा ने वृत्त सुरपुरा तहसील अटेर के नायब तहसीलदार विजय कुमार त्यागी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
    नोटिस में कहा है कि नायब तहसीलदार त्यागी द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में की गई लापरवाही एक लोक सेवक के पद के अपेक्षित आचरण के विपरीत होकर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम का स्पष्ट उल्लंघन है। नायब तहसीलदार त्यागी को कारण बताओ नोटिस जारी करके 15 दिवस के अंदर जबाव चाहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राज्य सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

आज विद्युत बंद रहेगी