तनवीर जांफरी हरियाणा साहित्य अकादमी के सदस्य पुन: मनोनीत

तनवीर जांफरी हरियाणा साहित्य अकादमी के सदस्य पुन: मनोनीत

      अम्बाला (ग्‍वालियर टाइम्‍स) 19 सितम्बर, प्रख्यात लेखक एवं स्तम्भकार तनवीर जांफरी को हरियाणा साहित्य अकादमी की शासी परिषद का पुन: सदस्य मनोनीत किया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार नई शासी परिषद का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। तनवीर जांफरी को अकादमी की शासी परिषद के पिछले कार्यकाल में भी दो वर्ष तक अकादमी की सेवा करने का अवसर मिला था।

              अम्बाला शहर के तनवीर जांफरी एक प्रख्यात लेखक व स्तम्भकार हैं। जांफरी के स्तम्भ नियमित रूप से देश के अनेकों प्रमुख समाचार पत्रों के अतिरिक्त कई अमेरिकी यूरोपीय व एशियाई देशों के समाचार पत्रों पत्रिकाओं व न्यूंज पोर्टल्स में प्रकाशित होते हैं। राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय राजनीति, साम्प्रदायिकता एवं आतंकवाद का विरोध, धर्म निरपेक्षता, विश्व शांति तथा सामाजिक व साम्प्रदायिक सौहार्द्र आदि जांफरी की लेखनी के प्रमुख विषय होते हैं।

              जांफरी के अतिरिक्त अम्बाला छावनी के वरिष्ठ साहित्यकार डा. लीलाधर वियोगी (पूर्व विभागाध्यक्ष एस डी कॉलेज, अम्बाला छावनी) को भी इस बार अकादमी की शासी परिषद में शामिल किया गया है। दस सदस्यीय शासी परिषद में मनोनीत अन्य सदस्य हैं- सर्वश्री उदय भानु हंस (सूर पुरस्कार विजेता, हिसार), डा. श्याम सखा श्याम (रोहतक), डा. लाल चन्द गुप्त (पूर्व विभागाध्यक्ष कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र), माधव कौशिक (चण्डीगढ़), डा. इन्दु बाली (चण्डीगढ़), रमेन्द्र जाखू, आई ए एस (चण्डीगढ़), राजबीर देसवाल, आई पी एस (पंचकुला) तथा हुकुम सिंह राणा (फरीदाबाद)।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आज विद्युत बंद रहेगी

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

संजय दत्त यदि अभिनेता के बजाए नेता होते