स्वतंत्रता दिवस से चालीस आदिवासी ब्लॉकों में मोबाईल क्लीनिक शुरू होंगे

स्वतंत्रता दिवस से चालीस आदिवासी ब्लॉकों में मोबाईल क्लीनिक शुरू होंगे

पहले से चल रहे मोबाईल क्लीनिकों ने साढ़े छ: लाख मरीजों का उपचार किया

मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल नौ जिलों के चालीस ब्लॉकों में नये मोबाईल हेल्थ क्लीनिक 15 अगस्त से शुरू होंगे। अभी प्रदेश के ग्यारह आदिवासी विकासखण्डों में मोबाईल हेल्थ क्लीनिक सफलतापूर्वक चल रहे हैं। यह जानकारी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अजय विश्नोई ने दी। उन्होंने बताया कि सभी मोबाईल हेल्थ क्लीनिकों की गतिविधियों पर जी.पी.एस. (ग्लोबल प्रोसेसिंग सिस्टम) के द्वारा निगरानी रखी जायेगी। अधिकारीगण भोपाल से इस व्यवस्था पर नजर रखेंगे। मोबाईल क्लीनिक से आई.ई.सी. गतिविधियां भी संचालित होंगी।

नये मोबाईल क्लीनिक

क्र

 

जिला

 

चयनित ब्लॉक

 

1.

 

खरगौन

 

खरगौन, गौगांवा, सेगांव, भगवानपुरा, झिरन्या

 

2.

 

बड़वानी

 

पाटी, पानसेमल

 

3.

 

झाबुआ

 

झाबुआ, मेघनगर, थांदला, भाबरा, उदयगढ़, जोबट, कट्टीवाड़ा, अलीराजपुर, रानापुर, रामा

 

4.

 

धार

 

गंधवानी, डही

 

5.

 

रतलाम

 

बाजना, सैलाना

 

6.

 

मंडला

 

मंडला, मौहगांव, घुघरी, नैनपुर, बिछिया, बीजादांडी, निवास, नारायणगंज

 

7.

 

डिण्डौरी

 

डिण्डौरी, करंजिया, समनापुर, मेहदवानी, शाहपुर

 

8.

 

अनूपपुर

 

जैतहरी

 

9.

 

सिवनी

 

कुरई, लखनादौन, छपारा, घन्सौर, घनौरा

 

श्री विश्नोई ने बताया कि पिछले वर्ष से शुरू हुए दीनदयाल चलित अस्पतालों (मोबाईल हेल्थ क्लीनिक) द्वारा अब तक साढ़े छ: लाख मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया जा चुका है। स्वतंत्रता दिवस से द्वितीय चरण में जिन ब्लॉकों में मोबाईल हेल्थ क्लीनिक गांव-गांव घूमकर लोगों का उपचार करेंगे, उनमें खरगौन जिले का आदिवासी बहुल ब्लॉक खरगौन, गौगांवा, सेगांव, भगवानपुरा, झिरन्या, बड़वानी जिले का पाटी, पानसेमल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि झाबुआ जिले के झाबुआ, मेघनगर, थांदला, भाबरा, उदयगढ़, जोबट, कट्टीवाड़ा, अलीराजपुर, रानापुर, रामा, धार जिले के गंधवानी, डही, रतलाम जिले का बाजना, सैलाना में भी सरकार 15 अगस्त से मोबाईल हेल्थ क्लीनिक शुरू करने जा रही है। इसी प्रकार मंडला जिले के मंडला मोहगांव, घुघरी, नैनपुर, बिछिया, बीजाडांडी, निवास, नारायणगंज में, डिण्डौरी जिले के डिण्डौरी, करंजिया, समनापुर, मेहदवानी, शाहपुर, अनूपपुर जिले के जैतहरी तथा सिवनी जिले के कुरई, लखनादौन, छपारा, घंसौर और घनोरा में दीनदयाल चलित अस्पताल गरीब आदिवासियों का इलाज करेंगे।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

आज विद्युत बंद रहेगी

संजय दत्त यदि अभिनेता के बजाए नेता होते