आई.सी.डी.एस सप्ताह का आयोजन

आई.सी.डी.एस सप्ताह का आयोजन
संजय गुप्‍ता (मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना, 8 अक्टूबर। मुरैना गांव में संचालित पांच आंगनवाड़ी केन्द्रों का इकजाई आई. सी. डी. एस. सप्ताह एकीकृत बाल विकास परियोजना मुरैना ग्रामीण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रुप में स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे। ग्राम चिकित्सक परियोजना अधिकारी उमेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय पर्यवेक्षक श्रीमती रश्मि सक्सेना तथा आ. बा. कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने आयोजन में भाग लिया। आई.सी.डी.एस. सप्ताह कार्यक्रम में पोषण आहार की प्रदर्शनी, गर्भवती महिला की गोदभराई की गई एवं छोटे बच्चों को अन्न प्राशन्न कराया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ बच्चों एवं स्वस्थ किशोरियों की प्रतियोगिता कराई गई। स्वस्थ बच्चों में कु. सलोनी एवं स्वस्थ किशोरियों में कु. मोहनी को 11 - 11 रुपये का इनाम दिया गया। सभी बच्चों को बिस्कुट वितरित किए गए। कार्यक्रम के अन्त में परियोजना अधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राज्य सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

आज विद्युत बंद रहेगी