हरदा जिले में बीजोपचार के लिए बी.ए.एस.एफ कंपनी से करार हुआ

संजय गुप्‍ता मांडिल, मुरैना ब्‍यूरो चीफ
मुरैना, 29 फरवरी, 08/प्रदेश सरकार के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग और बी.ए.एस.एफ. कंपनी के बीच हरदा जिले में बीजों के उपचार एवं संबधित गतिविधियों के लिए एक करारनामे पर हस्ताक्षर किये गये हैं। इस अवसर परकिसान कल्याण तथा कृषि विकास, सहकारिता मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक विकसित कर प्रति हेक्टेयर उत्पादन में बढ़ोतरी के प्रयास किये जा रहे हैं। इस नई तकनीक को किसानों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी कृषि विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं की है।
श्री भार्गव ने कहा कि प्रदेश में शत प्रतिशत खरीफ फसलों के बीजों को उपचारित करने का लक्ष्य रखा गया है। बी.ए.एस.एफ कंपनी हरदा जिले में अपनी गतिविधियां विभाग की भागीदारी से संपादित करेगी। कंपनी दो बीजोपचार मशीने उपलब्ध करायेगी। जिससे कृषकों के बीजो का बीजोपचार होगा। इसके लिए प्रदेश में गांव बार कार्यक्रम तैयार किया जायेगा। कृषकों को बीजोपचार के महत्व पर प्रशिक्षित किया जावेगा। प्रशिक्षण में बीजों की अंकुरण क्षमता और परीक्षण प्रणाली के संबंध में समझाया जायेगा। कंपनी विभाग के सहयोग से एक हजार प्रक्षेत्र प्रदर्शन आयोजित करेगी। जिले में 10 किसान खेत पाठशालाएॅ स्थापित की जायेगी। जिसका संचालक प्रगतिशील कृषक होगा। जहां कृषकों को संपूर्ण फसल अवधि में प्रशिक्षित किया जावेगा।
प्रमुख सचिव श्री प्रवेश शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए कंपनी, विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र सहभागी होने। जिले में कंपनी द्वारा कृषि कार्यकताओं की नियुक्ति की जावेगी जो गांव-गांव जाकर कृषकों को बीजोपचार एवं नींदा नियंत्रण के महत्व से अवगत करावेंगे। इसमें विभाग सहभागी होगा तथा 20 कृषक प्रतिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगे। प्रशिक्षण में कृषि साहित्य भी कृषको को उपलब्ध कराया जायेगा।
इन कार्यक्रमों पर बी.ए.एस.एफ कंपनी हरदा जिले में एक वर्ष की अवधि में 25 लाख 40 हजार रूपये की राशि व्यय करेगी। इसके साथ दो लाख रूपये की राशि का प्रावधान अलग से रखा गया है। जो कि संयुक्त खाते में जमा रहेगा तथ जरूरत के लिए खर्च किया जावेगा। विभाग द्वारा कंपनी को सहयोग प्रदान किया जावेगा। आर्थिक रूप से इस परियोजना से विभाग पर कोई वित्तीय भार नही आयेगा। परियोजना का संचालन बी.ए.एस.एफ कंपनी किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के सहयोग से करेगा।
किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के संचालक श्री संग्राम सिंह तोमर ने कहा कि सभी गतिविधियां विभाग की संचालित गतिविधियों से अतिरिक्त होंगी। विभाग के कार्यक्रम के क्रियान्वयन में बी.ए.एस.एफ कंपनी की भागीदारी होगी। हरदा जिले में विभाग एवं कंपनी के माध्यम से समस्त बीजो को उपचारित कर बोने के लक्ष्य को प्राप्त किया जावेगा। कंपनी बीजोपचार औषधि कृषकों को अतिरिक्त मूल्य पर उपलब्ध करायेगी। इस कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से किया जावेगा। बीजोपचार उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो सहभागिता पर आधारित होगा। इससे प्रदेश के 52 हजार ग्रामवासी लाभान्वित होगे।
हरदा जिले में खरीफ का रकबा एक लाख तिहेत्तर हजार हेक्टेयर एवं रबी का रकबा एक लाख 43 हजार हेक्टेयर है। खरीफ की मुख्य फसल सोयाबीन एक लाख 62 हजार हेक्टेयर में एवं कपास 00.4 लाख हेक्टेयर में बोया जाता है। रबी की मुख्य फसल गेहूँ एक लाख 20 हजार हेक्टेयर में एवं चना 0.2 लाख हेक्टेयर में बोया जाता है। विभाग द्वारा कृषकों को उन्नत तकनीक की जानकारी देने के लिए 'आत्मा संदेश' का प्रकाशन प्रारंभ किया गया है। जो प्रतिमाह दूरदराज अंचल में निवास करने वाले किसानों तक पहुंचेगा।
इस अवसर पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की ओर से संचालक कृषि श्री संग्राम सिंह तोमर ने और बी.ए.एस.एफ इंडिया लिमिटेड की ओर से कंपनी के निदेश श्री संदीप गर्दे ने एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के राज्य मंत्री श्री हरेन्द्र सिंह बब्बू मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बी.ए.एस.एफ कंपनी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं पदस्थापनाएं
संजय गुप्‍ता मांडिल, मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना, 29 फरवरी, 08/राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए उनकी पदस्थापना के आदेश जारी किये गये हैं।
आज जारी इस आदेश में भू-अर्जन एवं पुनर्वास अधिकारी सरदार सरोवर परियोजना, बड़वानी श्री साधूलाल प्रजापति को डिप्टी कलेक्टर, इंदौर, डिप्टी कलेक्टर बुरहानपुर श्री गजेन्द्र सिंह डाबर को डिप्टी कलेक्टर, उज्जैन, डिप्टी कलेक्टर, अनूपपुर श्री राजीव दीक्षित को डिप्टी कलेक्टर सतना, संयुक्त कलेक्टर रतलाम श्री तापस कुमार बनर्जी का संयुक्त कलेक्टर होशंगाबाद के पद पर किए गए स्थानांतर में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें संयुक्त कलेक्टर, बुरहानपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्वालियर विकास प्राधिकरण ग्वालियर श्री किशोर कुमार कन्याल को संयुक्त कलेक्टर, भोपाल, डिप्टी कलेक्टर मुरैना श्री अमरेश श्रीवास्तव को डिप्टी कलेक्टर, भिण्ड, डिप्टी कलेक्टर, डिण्डोरी श्री अनिल कुमार व्यास को डिप्टी कलेक्टर मुरैना, संयुक्त कलेक्टर पन्ना श्री संजय कुमार जैन को संयुक्त कलेक्टर, जबलपुर, क्षेत्रीय प्रबंधक, स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन ग्वालियर श्री कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया को अपर आयुक्त, नगर निगम ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

आज विद्युत बंद रहेगी

संजय दत्त यदि अभिनेता के बजाए नेता होते