संदेश

चुनावी मैदान में तीन दिग्गज - गुप्ता, सिंह, गोयल

चुनावी मैदान में तीन दिग्गज - गुप्ता, सिंह, गोयल भाजपा किस पर लगायेंगी दाव, पर्यवेक्षकों की रायशुमारी शहर से अल्ली अव्वल संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना,10 अक्टूबर। मुरैना विधानसभा के लिए हाल ही में भाजपा के चुनाव पर्यवेक्षकों के सामने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने जो वोटिंग करवाई गई उसमें शहरी कार्यकर्ता मतदाताओं ने भाजपा के तीन दिग्गज पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधायक रुस्तम सिंह, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष अनिल गोयल, और पूर्व विधायक सेवाराम गुप्ता के हक में मतदान किया था। जिसमें सर्वाधिक मत भाजपा के अनिल गोयल उर्फ अल्ली को प्राप्त हुए। इससे साफ संकेत जाता है कि इस बार कार्यकर्ता किसी वेश्य वर्ग के प्रत्याशी को ही अपना उम्मीदवार चुनना पंसद करेगी। अनिल गोयल को शहरी क्षेत्र से भारी समर्थन प्राप्त हुआ उसके साथ ग्रामीण कार्यकर्ता ने भी उन पर भरोसा जताया हैं। चुनाव समर में जहां भारतीय जनता पार्टी मुरैना विधानसभा पर प्रत्याशी के तौर पर रुस्तम सिंह को ही मानकर चल रही थी लेकिन सेवाराम गुप्ता और अनिल गोयल उर्फ अल्ली के मैदान में आ जाने से संगठन को पुन: विचार करने प...

आयरन लेडी उतरेंगी चुनावी समर में

आयरन लेडी उतरेंगी चुनावी समर में संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना,10 अक्टूबर। आयरन लेडी के नाम से मशहूर शहर के कस्बूरबा गांधी स्कूल संचालिका श्रीमती मनोरमा जैन ने मुरैना विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। श्रीमती जैन ने यह घोषणा एक प्रेस काम्फ्रेस को संबोधित करते हुए कही। स्टील लेडी के नाम जानी जाती मनोरमा जैन ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के शासन काल को हम देख चुके है और इनके राज में जनता को खुशी कम दुख ज्यादा मिला है। मै मुरैना विधानसभा से चुनाव लड़कर यहां के पुलिस और प्रशासन को चुस्त करुंगी और शहर में हो रही चोरी, अपहरण और हत्या पर लगाम करुंगी। उन्होंने बताया कि उमाभारती की भारतीय जनशक्ति पार्टी और समाजवादी पार्टी से उनकी टिकिट के लिए बातचीत चल रही है। अगर दोनों में से कोई पार्टी मुझे टिकिट नहीं देती है तो मै निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ूगी। श्रीमती जैन ने कहा कि आज नेतृत्वकर्ता के हृदय का जिहान एवं ईमान दृढ संकल्पि नहीं है। जबकि नेतृत्व एव नेता के लिए यह दोनों बाते बहूत जरुरी है। आज सारा नेतृत्व का वातावरा दूषित होने का मुख्य कारक नेतृत्वकर्ता में नेतृत्व...

सहकारी बैंक के प्रबंधक ने किया 95 लाख का गबन

सहकारी बैंक के प्रबंधक ने किया 95 लाख का गबन प्रबंधक सहित 13 अन्य पर मामला दर्ज संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना,10 अक्टूबर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कैलारस शाखा प्रबंधक बैंक के अन्य कर्मचारियों द्वारा मिलकर 95 लाख 28 हजार 320 रुपये का गबन किया गया है। कैलारस थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिक जांच के उपरांत शाखा प्रबंधक सहित 12 अन्य के विरुध्द धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलारस स्थित सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रबंधक शिवकुमार शर्मा, बाबू मिस्टर बेग और हरिओम पुत्र जगदीश शर्मा ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और दामोदर प्रसाद गुप्ता, सिया शर्मा, श्रीमती रंजना शर्मा, योगश शर्मा, योगेन्द्र शर्मा को 95 लाख 28 हजार 320 रुपये का ऋण स्वीकृत कर दिया। दस्तावेज के रुप में जो कागज लगाए गए थे, वे सभी कागज फर्जी थे। भुगतान होने के काफी दिनों बाद जब यह मामला बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आया, तब इस मामले की जांच शुरु हुई। जांच के दौरान धीरे - धीरे सारी जानकारियां सामने आई। उसके बाद बैंक अधिकारियों ने यह मामला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प...

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह झुलसे

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह झुलसे अवैध रुप से संचालित थी पटाखा फैक्ट्री संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना,10 अक्टूबर। अवैध रुप से पटाखे बनाने की फैक्ट्री में पटाखा बना रहे छह लोगों उस समय घायल हो गए जब किसी एक ने पटाखे के बारुद के ऊपर माजिस की जलती हुई तीली फेंक दी। उसके बाद हुए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। यह घटना जौरा तहसील की है। दीपावली के नजदीक आते - आते अवैध रुप से पटाखे बनाने का धंधा जिले में बैखोफ चल रहा है। शहर मोहल्ले और गली के मकानों में लोग बारुद खरीदकर उससे पटाखे बनाने का काम करते है। हालांकि यह गैरकानूनी है लेकिन पापी पेट के लिए यह जोखिम भी लोग उठा लेते है। लेकिन सुरक्षा और जानकारी न होने की वजह से इन्हें कभी - कभी अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ता है। ऐसे ही एक मामला गुरुवार की दोपहर को जोरा कस्बें में घटित हुआ। कस्बे के संजय नगर के एक मकान में संजय कोरी अपने साथी दुर्गेश, मोनू, अजय, लियाकत, मूलजय के साथ अवैध रुप से पटाखे बनाने का कारोबार करता था। गुरुवार की दोपहर जब यह लोग पटाखे बना रहे थे तब किसी ने बीड़ी जलाने के लिए जैसे ही माचिस की तीली जलाई विस्फोट हो...

29 शस्त्र लायसेंस निलंबित

29 शस्त्र लायसेंस निलंबित संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 10 अक्टूबर 08/ निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण कराने हेतु कलेक्टर श्री रामकिंकर गुप्ता ने संबंधित थाना में अपराधिक प्रकरण पंजीवध्द होने के कारण 29 शस्त्र लायसेंस धारियों के लायसेंस निलंम्बन कर दिये है । जिन शस्त्र लायसेंस धारियों के लायसेंस निलंबित किये है वे सतकुमार पुत्र महेश ओझा पोरसा, महेयर पुत्र छोटेलाल ओझा निवासी पोरसा, राघवेन्द्र पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी चमरगंवा, रामखिलाड़ी शर्मा पुत्र आराम निवासी गंजरामपुर, रवीन्द्र कुमार पुत्र रामेश्वरदयाल निवासी कुम्हेरी, भागीरथ शर्मा निवासी कुम्हेरी, सियाराम पुत्र जसराम निवासी जलेका नगरा, महेश पुत्र फूल सिंह सिकरवार निवासी पायथा, दिनेश पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी डोगरपुर जागरी, कुअरपाल पुत्र लालपति निवासी डमेजर, रामनिवास पुत्र जसराम निवासी विसनोरी, दलगंजन सिंह पुत्र रामगोपाल सिंह किरार निवासी देवरी, काशीराम पुत्र हरिविलास गुर्जर निवासी रथोलकापुरा, ममता पत्नी राजेन्द्र निवासी टुण्डीला, सराल पत्नी मुरारी लाल रावत, रामवती पत्नी सुल्तान सिंह निवासी टुण्डीला, धुआराम पुत्र रालख...

शहरी क्षेत्रों में कैरोसिन का वितरण आज से

शहरी क्षेत्रों में कैरोसिन का वितरण आज से संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 10 अक्टूबर 2008 // सार्वजनिक वितरण व्यवस्था के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में कैरोसिन का वितरण अक्टूबर माह में 11, 12 और 13 तारीख को निर्धारित स्थानों पर किया जायेगा । एक हजार से अधिक कार्ड वाली दुकानों से 14 तारीख को भी कैरोसिन का वितरण किया जाएगा । नवीन राशन कार्डों पर, सामान्य कार्ड पर साढे तीन लीटर प्रति राशन कार्ड तथा बी.पी.एल. एवं अन्त्योदय राशन कार्ड पर 5 लीटर प्रति राशन कार्ड के मान से कैरोसिन प्रदाय किया जायेगा। मुरैना नगर में आई टी आई प्रागंण फाटक बाहर से बार्ड क्रमांक 1 और 2 के उपभोक्ताओं को 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर तथा वार्ड क्रमांक 3 से 6 तक के उपभोक्ताओं को 11, 12 और 13 अक्टूबर को कैरोसिन वितरित किया जायेगा । इसी प्रकार नगर पालिका कार्यालय के पीछे मुरैना से वार्ड क्रमांक 14 एवं 9 के उपभोक्ताओं को 11, 12 , 13 और 14 अक्टूबर तथा वार्ड क्रमांक 7 ,8 और 10 से 13 एवं 15, 16 और 19 से 29 तक के उपभोक्ताओं को 11, 12 और 13 अक्टूबर को कैरोसिन प्रदाय किया जायेगा । टाउन हॉल जीवाजी गंज मुरैना से वार्ड क्...

सी.सी.रोड निर्माण के लिए साढ़े सात लाख रूपये मंजूर

सी.सी.रोड निर्माण के लिए साढ़े सात लाख रूपये मंजूर संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना 10 अक्टूबर 08/ कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री रामकिंकर गुप्ता ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम म.प्र.के तहत मुरैना जनपद की तीन ग्राम पंचायतों में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 7 लाख 44 हजार 502 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की है । राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 3 लाख 72 हजार 72 रूपये, मूलभूत निधि के संयोजन से 3 लाख 19 हजार 174 रूपये और 12 वां वित्त के संयोजन से 52 हजार 256 रूपये का प्रावधान किया गया है । मुरैना जनपद की ग्राम पंचायत तिछौला में 2 लाख रूपये, किशनुपर में 2 लाख 9 हजार 600 रूपये और नूरावाद में 3 लाख 34 हजार 902 रूपये से सी.सी. रोड का निर्माण कराया जायेगा । स्वीकृत कार्य में ठेकेदारों और बिचौलियों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा तथा मजदूरों द्वारा किये जा सकने वाले कार्य में मशीनों के उपयोग पर रोक रहेगी । ग्राम स्तरीय निगरानी समिति के गठन के पश्चात ही कार्य प्रारंभ कराया जायेगा । कार्य पूर्ण होने के उपरांत उनके रख-रखाब की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत की...