तिवारी ने लिया जनआर्षीवाद रैली की तैयारियों का जायजा

तिवारी ने लिया जनआर्षीवाद रैली की तैयारियों का जायजा
मुरैना, सितम्बर। 20 सितम्बर को मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान की जन आर्षीवाद रैली मुख्यमंत्री की जनआर्षीवाद रैली मुरैना जिले की सीमा में प्रवेष करेगी। रैली जौरा, कैलारस सबलगढ़, मुरैना, दिमनी, अम्बाह, पोरसा से होकर भिण्ड के लिए रवाना होगी। रैली में कही कोई कमी न रहे जाए इसके लिए जिलाध्यक्ष तिवारी ने इन क्षेत्रों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया।
जिलाध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी ने बताया कि आगामी 20 सितम्बर को प्रदेष के लोकप्रिय मुख्यमंत्री कैलारस से जनआर्षीवाद रैली का प्रारंभ करेंगे। वह दोपहर 11 बजे कैलारस 12 बजे जौरा 1.30 बजे मुरैना 2.30 पर अम्बाह तथा 3 बजे पोरसा में सभाआं को सम्बोधित करेंगे।
इन्हीं सभाओं की तेयारियों की समीक्षा करने भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी जिले के सघन दौरे पर हैं। इस दौरान वे जिले भर में चुनाव कार्यालय षीघ्र खोले जाने हेतु भी मंडल अध्यक्षों को निर्देषित कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष की मंषा है कि सभी मंडल मुख्यालयों पर षीघ्र चुनाव कार्यालय विधिवत संचालित किए जावें। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां जोरो पर है। इस आर्षीवाद यात्रा में जिले भर में विभिन्न स्थानों से निकलकर लगभग आधा सैकड़ा उपयात्राऐं भी निकाली जायेंगी। कैलारस व जौरा की सभाओं में 20 - 20 हजार लोगों के षामिल होने का अनुमान है। श्री तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सभी क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क कर रहे है। नागेन्द्र तिवारी ने कहा कि सबलगढ़, कैलारस, जौरा, मुरैना, दिमनी, अम्बाह और पोरसा में जनसम्पर्क यात्रा का जोरदार स्वागत कर रैली को एतिहासिक बनवाया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राज्य सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

आज विद्युत बंद रहेगी