राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना

राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए उनकी पदस्थापना के आदेश जारी किये गये हैं। आज जारी किये आदेश में एक अधिकारी की पूर्व में की गई पदस्थापना के आदेश को निरस्त किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किये गये आदेश में श्री आदित्य सिंह तोमर, डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी को ग्वालियर, श्री राजीव श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर रायसेन को बालाघाट, श्री सुनील कुमार शर्मा, डिप्टी कलेक्टर दतिया को शिवपुरी, श्रीमती आशा कुसरे, डिप्टी कलेक्टर मण्डला को छिन्दवाड़ा और श्री बी.बी.एस. तोमर, डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर को इंदौर पदस्थ किया गया है।

इसी आदेश में श्री उमर फारूख खट्टानी, सचिव अल्पसंख्यक आयोग को उपायुक्त भू-अभिलेख, भोपाल, श्री सी.एल. कुशवाह, संयुक्त कलेक्टर अशोकनगर को सतना, श्री उमाशंकर भार्गव, संयुक्त कलेक्टर इंदौर को सचिव कृषि उपज मण्डी इंदौर और श्री निलय सतमैया, सचिव कृषि उपज मण्डी इंदौर को संयुक्त कलेक्टर रतलाम पदस्थ किया गया है। श्री नित्यानंद बेहरा, संयुक्त कलेक्टर जबलपुर को सतना, श्री जे.एस. सलूजा, संयुक्त कलेक्टर उज्जैन को रतलाम और श्री शीलेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर जबलपुर को छिन्दवाड़ा पदस्थ किया गया है।

इसी आदेश में श्री संदीप कुमार माकिन, संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर की उप संचालक मण्डी बोर्ड मुख्यालय भोपाल के पद पर की गई पदस्थापना को निरस्त किया गया है।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

आज विद्युत बंद रहेगी

संजय दत्त यदि अभिनेता के बजाए नेता होते