ले0 जन0 नन्दा सीमा सड़क संगठन के नए महानिदेशक

ले0 जन0 नन्दा सीमा सड़क संगठन के नए महानिदेशक

       ले0 जन0 ए.के. नन्दा ने सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

       ले0 जन0 ए.के नन्दा रक्षा अकादमी पुणे, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वैलिंगटन, आर्मी वार कॉलेज, महू और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज से दीक्षा प्राप्त हैं। ले0जन0 नन्दा दिसम्बर, 1969 में बंगाल सैपर्स में शामिल हुए थे। अपने 38 वर्ष के शानदार सेवाकाल में जन0 नन्दा कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

       ले0 जन0 नन्दा ने ले0 जन0 के.एस. राव का स्थान लिया है। ले0 जन0 राव 30 सितम्बर, 2007 को सेवानिवृत्त हो गए हैं।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

आज विद्युत बंद रहेगी

संजय दत्त यदि अभिनेता के बजाए नेता होते