संदेश

माकपा का विषाल आंदोलन 25 को

माकपा का विषाल आंदोलन 25 को मुरैना, 6 सितम्बर। चंम्बल की लाखें बीघा जमीन को भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपतियों को देने के विरोध में माकपा 25 सितम्बर को जौरा एवं सबलगढ़ में विषाल प्रदर्षन एवं आंदोलन करेगी। गौरतलव है कि मुरैना, ष्योपुर एवं भिण्ड जिले की लाखों बीघा जमीन जिस पर गरीब, पिछड़े व दलित समुदाय के लोग कई बर्शो से काबिज होकर खेती करते चले आ रहे है। उस जमीन को प्रदेष की भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों को जेट्रोफा के नाम पर बड़ी - बड़ी कम्पनियों को आवंटित कर दी है। भाजपा सरकार ने चंबल अचंल के गरीब किसानों भाईयों के साथ की गई इस नाफरमानी के विरोध में माकपा 25 सितंबर को जौरा एवं सबलगढ़ में विषाल प्रदर्षन एवं आंदोलन करेगी। यह बात पार्टी के जिला सचिव अषोक तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा चम्बल अभ्यारण्य के नाम पर हजारों किसानों की एक किलोमीटर भूमि खाली करने के आदेष दिए तब माकपा द्वारा किए गए प्रभावी सघर्श से कांग्रेस सरकार ने अभ्यारण्य को रेत तक ही रखने के आदेष दिए थे, जिससे किसानों की जमीन बच गई थी।

आकर्शक एवं भव्य लग रही है झाकियां

आकर्शक एवं भव्य लग रही है झाकियां मुरैना, 6 सितम्बर। षहर में हर गली मोहल्ले में गणेषोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। आकर्शक पण्डालों में सजाई गई भगवान गणेष जी की मूर्ति बड़ी ही मनमोहक लग रही हैं। साथ ही लगने वाली सुन्दर झांकियों ने श्रध्दालुओं को मन मोह लिया हैं। साथ ही सुबह षाम भगवान गणेष की भक्ति गीतों से वातावरण भक्ति मय हो गया है। गौरतलव है कि नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक उत्सव पर अनेक स्थानों पर अश्टविनायक की प्रतिमाएं आकर्शक एवं भव्य पंण्डालों में विराजमान है। इन पंण्डालों में विद्युत और पुश्पों की सजावट देखते ही बनती है। खासबात तो यह है इन पण्डालों में लगने वाली आकर्शक झांकियों ने भी लोगों को अपनी और आकर्शित कर रही है। खास बात तो यह है षहर में भक्ति गीतों के साथ गणवति बप्पा मौयेया के भी जयकारें बड़े जोरषोर से लग रहे है। षहर के दत्तपुरा भक्त मंडली ने विजय नगर में लगाए गए पंण्डाल में भगवान गणेष की प्रतिमा की स्थापना की है। इस अवसर पर पंण्डाल में लगाई कई भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के साथ हनुमान की झांकिया सभी का मन मोह रही थी। पण्डाल में छोटे - छोटे बच्चे भगवान श्र...

षिक्षक दिवस पर श्रीमती पेढ़ारकर का सम्मान

षिक्षक दिवस पर श्रीमती पेढ़ारकर का सम्मान मुरैना, 6 सितम्बर। षासकीय कन्या विद्यालय की षिक्षिका मीना पेढ़ारकर का आज लायंस क्लब मुरैना ने षिक्षक दिवस पर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कोकसिंह तौमर, राकेष अग्रवाल, पीसी जैन, कृपाषंकर षर्मा, श्रीमती स्नेहलता राजपूत, श्रीमती पुश्पलता वर्मा, श्रीमती राजबाला सिकरवार सहित विद्यालय की छात्रायें उपस्थित थीं। इस अवसर पर लायंस क्लब वेस्ट मुरैना द्वारा आयोजित षिक्षक सम्मान कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष अषोक षर्मा ने कहा कि गुरु वहीं है, जो अपने षिश्यों को बुराई से दूर रखकर अच्छी षिक्षा प्रदान कर, सदमार्ग पर चलने का रास्ता दिखायें। इससे पूर्व लायंस क्लब की सचिव श्रीमती पूजा सेठी ने षिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली षिक्षिका श्रीमती मीना पेढ़ारकर का माल्यर्पण कर षॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्लब के कोशाध्यक्ष रामकिषन गोयल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

सम्पूर्ण शिक्षित ग्राम योजना लागू

सम्पूर्ण शिक्षित ग्राम योजना लागू शिक्षकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि मुरैना 6 सितम्बर 08/ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा सत्र 2008-09 से सम्पूर्ण शिक्षित ग्राम योजना लागू की गई है । इस योजना का उद्देश्य सभी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना है । जिला परियोजना समन्वयक श्री ए.के. त्रिपाठी के अनुसार दक्षता संवर्धन इस योजना का प्रमुख कार्यक्रम है । मुरैना जिले में यह कार्यक्रम 5सितम्बर 08 से आरंभ कर दिया गया है । इसके अन्तर्गत सितम्बर से जनवरी 2009 तक कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों के लिए पढ़ना- लिखना एवं गणित की मूलभूत दक्षताए हांसिल कराने के साथ-साथ नियमित मूल्यांकन एवं मॉनीटरिंग की व्यवस्था जिला एवं विकास खण्ड स्तर पर की गई है । इसके अनुसार प्रतिमाह छात्र एवं शालास्तर की ग्रेडिंग की जावेगी एवं जो कक्षाए एवं शालायें जनवरी माह की अंतिम मूल्यांकन में B ग्रेड में आवेंगी उनका बाह्य मूल्यांकन कराकर जो ग्राम एवं शिक्षक लक्ष्य हांसिल करेंगे उन्हें प्रोत्साहित किया जावेगा । इसके अनुसार B ग्रेड वाली कक्षाओं के शिक्षकों को पांच हजार रूपये और बी ग्रेड हेतु ढाई हजार रूपये प्रोत्साहन...

मध्यान्ह भोजन में अनियमितता बरतने वाले समूह का नाम काली सूची में दर्ज होगा

मध्यान्ह भोजन में अनियमितता बरतने वाले समूह का नाम काली सूची में दर्ज होगा मुरैना 6 सितम्बर 08/कलेक्टर श्री रामकिंकर गुप्ता की अध्यक्षता में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की जिला स्तरीय दिशादर्शी एवं अनुश्रवण समिति की गत दिवस सम्पन्न बैठक में कार्यक्रम के बेहत्तर क्रियान्वयन हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । इसके अनुसार कार्यक्रम क्रियान्वयन में अनियमितता बरतने वाले स्व सहायता समूह के विरूध्द कार्रवाई की जायेगी और उसका नाम काली सूची में दर्ज किया जायेगा साथ ही कार्यक्रम का बेहत्तर क्रियान्वयन करने वाले स्व सहायता समूहों को विशेष अवसरों पर सम्मानित किया जायेगा । स्व सहायता समूहों का पुनरीक्षण कर यह देखा जायेगा कि किसी स्व सहायता समूह के पास पांच से अधिक विद्यालय न रहे तथा छात्र संख्या 200 से कम और 400 से अधिक न हो । अनियमितता के आदी स्व सहायता समूह के स्थान पर यह कार्य पी.टी.ए को दिया जायेगा । किसी भी संस्था पर मध्यान्ह भोजन संचालित नहीं पाये जाने पर संबंधित जन शिक्षक को दोषी मान कर उनके विरूध्द नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी । लीड़ समिति और लिंक संमिति को अब दो माह का अग्रिम खा...

सी.सी.खरंजा निर्माण के लिए एक लाख रूपये मंजुर

सी.सी.खरंजा निर्माण के लिए एक लाख रूपये मंजुर मुरैना 6 सितम्बर 08/ कलेक्टर श्री रामकिंकर गुप्ता ने सांसद श्री अशोक अर्गल की अनुशंसा पर शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय रूई की मंडी मुरैना में सी.सी. खरंजा निर्माण के लिए एक लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की है । स्वीकृति कार्य कार्यपालन यंत्री यांत्रिकी सेवा द्वारा पूरा कराया जायेगा ।

शिक्षकों को नेत्र परीक्षण का प्रशिक्षण 8 सितम्बर को

शिक्षकों को नेत्र परीक्षण का प्रशिक्षण 8 सितम्बर को मुरैना 6 सितम्बर 08/ कलेक्टर श्री रामकिंकर गुप्ता के निर्देशानुसार मुरैना जिले में कक्षा 1 से 12 तक के अध्ययनरत छात्र- छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया जाना है । इसके लिए प्रत्येक स्कूल के दो शिक्षकों को डाइट मुरैना में 8 सितम्बर को प्रात: 11 बजे नेत्र परीक्षण का प्रशिक्षण दिया जायेगा । जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.एम. उपाध्याय ने समस्त संकुल प्राचार्यों को निर्देश दिए है कि वे अपने विद्यालय में कार्यरत एक रेडक्रॉस प्रभारी और एक विज्ञान शिक्षक को प्रशिक्षण हेतु अनिवार्य रूप से भेजें । इस कार्य हेतु जिन शिक्षकों ने गत वर्ष नेत्र परीक्षण प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उन्हीं को इस प्रशिक्षण में भेजना उपयुक्त होगा । प्रशिक्षित शिक्षक के स्थानांतरण एवं लम्बे अवकाश पर होने की स्थिति में अन्य शिक्षक का चयन किया जा सकता है ।