संदेश

किसानों की आवाज को बुलंद करने जुटेगें दिग्गज कांग्रेसी

किसानों की आवाज को बुलंद करने जुटेगें दिग्गज कांग्रेसी जिलापंचायत अध्यक्ष रघुराज कंषाना ने किया सघन जनसंम्पर्क किसान सम्मेलन की तैयारियां युध्द स्तर पर संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना, 4 जुलाई। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा 7 जुलाई को मुरैना में विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में जिले भर के किसान शिरकत करेगें। सम्मेलन में मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पचौरी खासतौर से उपस्थित रहेगें। किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष रघुराज कंषाना बीते रोज दर्जनभर से अधिक गांवों में पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। रघुराज सिंह कंषाना ने चौखुटी, नूराबाद, छौंदा, जड़ेरुआ, सांगोली, धनेला, अरदौनी, विचौला, चुरहेला, गिरगौनी, बमरौली, नाका, माताबसैया, जीगंनी, मुड़ियाखेड़ा आदि गांवों में सघन जनसम्पर्क किया। जनसंम्पर्क के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों से कहा कि मध्यप्रदेश में साढ़े चार वर...

आधा सैकड़ा आदिवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट

आधा सैकड़ा आदिवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट पूरा खाद्यान्न देने की लगाई अधिकारियों से गुहार संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना, 4 जुलाई। सबलगढ़ तहसील के करीब आधा दर्जन गांव के आदिवासी आज कलेक्ट्रेट आए और उन्होनें अधिकारियों से मिलकर उनसे अंन्त्योदय योजना के अंतर्गत मिलने वाले खाद्यान्न का पूरा कोटा दिलाने की मांग की। आदिवासियों का कहना था कि उन्हें निर्धारित खाद्यान्न से काफी कम मात्रा में दिया जाता है। जिस वजह से उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सबलगढ़ तहसील के बघेरी, सिंघारदे, बेड़खेड़ा, मौझन, खेड़ा आदि गांवों के करीब आधा सैकड़ा आदिवासी जिनमें महिलाएं भी शामिल थी आज दौपहर कलेक्ट्रेट आए। आदिवासियों का कहना था कि वर्षा का मौसम होने की वजह से इस समय उनका कोई काम धंधा नहीं चल रहा है। जिस वजह से उनके सामने भूखों मरने की स्थिति पैदा हो गई है। ऊपर से अंन्त्योदय योजना के तहत मिलने वाला खाद्यान्न भी पूरा नहीं दिया जा रहा। आदिवासी महिला भूरी बाई ने बताया कि नियमानुसार उन्हें 35 किलों गेहूं हर माह मिलना चाहिए, लेकिन उन्हें सिर्फ 15 किलो गेंहू ही प्रदान किया जाता है। इसके अलावा कैरोसिन...

बहला फुसला कर लड़की को भगाया

बहला फुसला कर लड़की को भगाया संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना, 4 जुलाई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शिववनगर मौहल्ले से बीते रोज दो युवक एक लड़की को बहला फुसला कर भगा कर ले गए। पुलिस युवकों एवं लड़की की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक शिववनगर मौहल्ला निवासी लक्ष्मण बघेल की उन्नीस बर्षीय लड़की विगत दिवस अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया। लेकिन लड़की का कही पता नही चल सका। बाद में खोजबीन करने पर पता चला की लड़की को डांगबसई गांव निवासी गादीपाल एवं मनिया निवासी कमल सिंह बहला फुसला कर भगाकर ले गए है। लक्ष्मण बघेल ने इस बात की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गादीपाल एवं कमल सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

करंट से युवक की मौत

करंट से युवक की मौत संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना, 4 जुलाई। कैलारस थाना क्षेत्र स्थित रिठौनिया गांव में बीते रोज करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। रिठौनिया गांव निवासी हजारी लाल शाक्य का भतीजा रामप्रकाष शाक्य उम्र 25 वर्ष बीते रोज घर पर कुछ कार्य कर रहा था। इसी दौरान घर के अंदर वह बिजली के नंगे तारों की चपेट में आ गया जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बच्चों के विवाद पर भाईयों ने की बड़े भाई की हत्या

बच्चों के विवाद पर भाईयों ने की बड़े भाई की हत्या संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना, 4 जुलाई। पोरसा थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में गुरुवार की शाम तीन भाईयों ने मिलकर अपने ही बड़े भाई की गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या की वजह बच्चों के बीच हुआ आपसी विवाद था। हत्यारे तीनों भाई पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर शाम रैपुरा गांव निवासी काली चरन नाई उम्र 55 साल के बच्चों का विवाद छोटे भाईयों के बच्चों से हो गया। विवाद के चलते बच्चों में आपस में मारपीट भी हो गई। बच्चों के बीच हुए विवाद की जानकारी जब कालीचरन के छोटे भाई रामधुन, भंवर सिंह एवं सुरेश को पता चला तो वे क्रोधित हो उठे। तीनों भाई एकजुट होकर कालीचरन के घर पहुंच गए, और उन्होनें बड़े भाई की जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान ही तीनो भाईयों ने मिलकर कालीचरन को जमीन पर पटक लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बड़े भाई की हत्या करने के बाद तीनों भाई फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रैपुरा गांव पहुंची और पंचनामा बनवाकर षव का पोस्टमार्टम कराया। पोरसा पुलिस ने मृतक की पत्नी मीराबा...

राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक 9 जुलाई को

राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक 9 जुलाई को संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना,4 जुलाई 08/ कलेक्टर श्री रामकिंकर गुप्ता की अध्यक्षता में 9 जुलाई को प्रात: 11 बजे राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है । कलेक्ट्रेट में आयोजित इस बैठक में समस्त राजस्व अधिकारी उपस्थित रहेगें ।

6 हितग्राहियों को उपचार के लिये 55 हजार रूपये की मदद

6 हितग्राहियों को उपचार के लिये 55 हजार रूपये की मदद संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना,4 जुलाई 08/ कलेक्टर श्री रामकिंकर गुप्ता ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 6 हितग्राहियों को उपचार हेतु 55 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है । सबलगढ़ के श्री खूबचंद्र बंसल को पत्नी के केंसर रोग के उपचार हेतु 25 हजार रूपये, सुखदेव नगर की श्रीमती रेखा दौनेरिया को किडनी रोग के उपचार हेतु 10 हजार रूपये, सुमावली के सोवरन राठौर, संजय कॉलोनी मुरैना के श्री बंसत प्रकाश दुबे, उदयभान का पुरा (पोरसा) के श्री जनक सिंह अवस्थी और गणेश पुरा मुरैना की श्रीमती बैदेही को उपचार हेतु पांच-पांच हजार रूपये की सहायता मंजूर की गई है ।