संदेश

2008 में आयोजित होने वाले प्रथम अंतर्राष्ट्रीय एग्रो इंडस्ट्रीज फोरम की मेजबानी भारत को

2008 में आयोजित होने वाले प्रथम अंतर्राष्ट्रीय एग्रो इंडस्ट्रीज फोरम की मेजबानी भारत को एफएओयूएनआईडीओ और भारत सरकार का एक संयुक्त प्रयास        प्रथम अंतर्राष्ट्रीय एग्रो इंडस्ट्रीज फोरम का आयोजन 8 से 11 अप्रैल , 2008 को नई दिल्ली में किया जाएगा ।       कृषि उपभोक्ता मामले , खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री , श्री शरद पवार और संयुक्त राष्ट्र के फूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन के महानिदेशक , डा 0 जेक्वे दिओ ने आज यहां संयुक्त रूप से यह घोषणा की ।       भारत सरकार , एफएओ और यूनाइटेड नेशन्स इंडस्ट्रियल डवेलपमेंट आर्गेनाइजेशन इस सम्मेलन को संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं ।       श्री पवार ने इस सम्मेलन के आयोजन को ठीक समय पर उठाया गया कदम बताया और आशा व्यक्त की कि कृषि में उत्पादकता और मुनाफा बढाने , रोजगार सृजन और गरीबी उन्मूलन में खासतौर पर विकासशील देशों में गरीबी उन्मूलन में कृषि उद्योगों की भूमिका पर आवश्यक ध्यान दिया जाएगा ।       डॉ 0 दिओ ने जो अभी भारत में 3 दिन की दौरे पर हैं , बताया कि नई दिल्ली में इस अंतर्राष्ट्रीय समारोह की मेजबानी विश्व कृषि परिदृश्य में ...

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

11 वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव विद्युत मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक आयोजित        विद्युत मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की आज नई दिल्ली में बैठक हुई । बैठक में 11 वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान विद्युत उत्पादन की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने के मुद्दों पर चर्चा हुई । सदस्यों को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष तथा विद्युत मंत्री श्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि हालांकि बिजली एक समवर्ती विषय है , लेकिन राज्य बिजली बोर्डों और इकाइयों की वित्तीय तथा संचालन हालत में गिरावट की वजह से केन्द्र को न केवल उत्पादन के क्षेत्र में बल्कि ग्रामीण विद्युतीकरण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ रही है , जबकि ग्रामीण विद्युतीकरण पूरी तरह से राज्य का विषय है । उन्होंने सदस्यों को बताया कि केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण ने अनुमान लगाया है कि दसवीं तथा 11 वीं योजना अवधि के दौरान 1,00,000 मेगावाट की अतिरिक्त विद्युत उत्पादन क्षमता हासिल करनी होगी । 10 वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान वास्तविक रूप में केवल 21,180 मेगावाट विद्युत उत्पाद...

विदेशी पर्यटकों का आगमन और विदेशी मुद्रा में आमदनी

विदेशी पर्यटकों का आगमन और विदेशी मुद्रा में आमदनी भारत में वर्ष 2007 के प्रथम सात महीनों के दौरान 2764361 विदेशी पर्यटकों का आगमन हुआ , जबकि पिछले वर्ष 2469506 पर्यटक भारत में आए थे । इस प्रकार पर्यटकों के आगमन में 11.9 प्रतिशत की वृध्दि हुई ।   विदेशी पर्यटकों के आगमन से 2007 में 18258.57 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा की आमदनी हुई , जबकि पिछले वर्ष यह आमदनी 15958.14 करोड़ रुपये थी । इस प्रकार विदेशी मद्रा आय में 14.4 प्रतिशत की वृध्दि दर्ज की गई है। अमेरिकी डॉलर मूल्य में 2007 में विदेशी मुद्रा आय 4293.46 मिलियन डॉलर रही , जबकि पिछले वर्ष 3559.74 मिलियन डॉलर मूल्य में विदेशी मुद्रा आय में आमदनी हुई थी । इस प्रकार डॉलर मूल्य में 20.6 प्रतिशत की वृध्दि दर्ज की गई है।  

अमृता देवी बिश्नोई वन्यप्राणी संरक्षण पुरस्कार

अमृता देवी बिश्नोई वन्यप्राणी संरक्षण पुरस्कार पर्यावरण और वन मंत्रालय ने अमृता देवी बिश्नोई वन्यप्राणी संरक्षण पुरस्कार के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित की हैं । वन्यप्राणियों के संरक्षण के लिए इस पुरस्कार का गठन किया गया है । पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रूपये नकद , प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जाता है ।       देश में वन्यप्राणी संरक्षण के लिए उल्लेखनीय साहस और बहादुरी प्रदर्शित करने वाले ग्रामीण समुदायों से संबध्द व्यक्ति विशेष अथवा संस्थान को हर वर्ष यह पुरस्कार दिये जाते हैं । व्यक्ति विशेष के लिए कोई आयुसीमा निर्धारित नहीं है ।       पर्यावरण और वन मंत्रालय उपरोक्त पुरस्कार के लिए सभी राज्य सरकारों और केन्द्र शासित क्षेत्रों से प्रविष्ठियां आमंत्रित करता है । भारत का कोई भी नागरिक किसी नाम का सुझाव दे सकता है । प्रविष्टियों में निम्नलिखित विवरण शामिल होना चाहिए - 1. नामांकित का नाम और पता 2. कार्य का क्षेत्र 3. नामांकित व्यक्ति द्वारा वन्य प्रणाली संरक्षण के क्षेत्र में किया गया महत्वपूर्ण योगदान और 4. राज्य के मुख्य वन्यप्राणी वार्डन की टिप्पणीसिफारिश       नामा...

राखी लिफाफों की बिक्री : भारतीय डाक की एक नई पेशकश

राखी लिफाफों की बिक्री : भारतीय डाक की एक नई पेशकश डाक विभाग डूपौन्ट के सहयोग से दिल्ली के सभी प्रमुख डाकघरों के माध्यम से विशेष राखी लिफाफों की बिक्री करेगा। ये लिफाफे अत्यन्त मजबूत हैं और पानी में गलते नहीं , इसलिए राखी इनमें सुरक्षित रहती है। 11 न् 22 से.मी. आकार के ये लिफाफे काफी हल्के   बनाए गए हैं ताकि राखी डाक को यथासंभव निर्धारित भार सीमा के भीतर रखा जा सके। ये लिफाफे चार आकर्षक डिजाइनों में उपलब्ध हैं। आसानी से बन्द करने के लिए इन लिफाफों पर पहले से ही गोंद लगा एक पील-ऑफ स्ट्रिप लगा हुआ है। भारतीय डाक विभाग की इस अनूठी पेशकश ने   हर बहन को अपने भाई के प्रति प्यार को एक खास अन्दाज में पेश करने का बेहतर जरिया प्रदान किया   है।    इस वर्ष 28 अगस्त , 2007 को रक्षा बन्धन मनाया जाएगा।        राखी लिफाफे दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रधान डाकघरों व उप-डाकघरों में रुपए 5- ( प्रत्येक) की एक समान दर से बिक्री हेतु उपलब्ध हैं।  

एनिमी प्रापर्टी के अभिरक्षण का कार्य गृह मंत्रालय को सौंपा गया

एनिमी प्रापर्टी के अभिरक्षण का कार्य गृह मंत्रालय को सौंपा गया एनिमी प्रापर्टी से संबंधित मामले अभी तक वाणिज्य विभाग देख रहा था क्योंकि यह वाणिज्य विभाग के विषयों में शामिल था । लेकिन सरकार ने 28 जून , 2007 को एक अधिसूचना जारी करके यह कार्य गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा विभाग को सौंपने का निर्णय लिया है । गृह मंत्रालय का विभिन्न राज्य सरकारों के साथ निरन्तर तथा बेहतर सम्पर्क होने की वजह से यह कदम उठाया गया है । इस फैसले से मुम्बई स्थित एनिमी प्रापर्टी अभिरक्षण के कार्यालय का एनिमी प्रापर्टी अधिनियम 1968 के अधीन उसे सौंपे गए दायित्वों के कुशल कार्यान्वयन के लिए राज्य प्रशासनों के साथ सम्पर्क करने का काम आसान हो जाएगा ।       वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग द्वारा आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है ।

53वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार घोषित

53 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार घोषित सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म :   " काल पुरुष-मैमोरीज इन द मिस्ट ''   सर्वश्रेष्ठ अभिनेता :   अमिताभ बच्चन , सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री :   सारिका 53 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। निर्णायक मंडल की सिफारिशों के अनुसार बुध्ददेब दासगुप्ता द्वारा निर्देशित बंगला फिल्म काल पुरुष मैमोरीज इन द मिस्ट को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया है। इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल और निर्माता तथा निर्देशक दोनों को 50-50 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है।   राकेश ओम प्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित हिन्दी फीचर फिल्म रंग दे बसन्ती को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म घोषित किया गया है। राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नर्गिस दत्त पुरस्कार जयराज द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म दैवनमाथिल को दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ निर्देशित फिल्म का इंदिरा गांधी पुरस्कार   विधु विनोद चोपड़ा की हिन्दी फिल्म्   परिणीता को दिया गया है। नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित हिन्दी फिल्म इकबाल को सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के ...