आरएसएस ने दिया कलेक्ट्रेट पर धरना

आरएसएस ने दिया कलेक्ट्रेट पर धरना
संजय गुप्‍ता (मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ
मुरैना, 28 मार्च। केरल में राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के पाच कार्यकर्ताओं की हत्या व 40 से अधिक स्वयंसेवकों को घायल कर देनक की घटना के विरोध में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। धरने को संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया और केरल में माक्र्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कन्नूर जिले में संघ के कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या का विरोध करते हुए कहा कि माक्र्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस कृत्य का विरोध करते हुए उन्होने कहा कि केरल में संघ के वढ़ते बर्चस्व के चलते माकपा के स्थानीय कार्यकर्ता बोखलाए हुए हैं और उन्होंने इस तरह का कृत्य किया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ताओं के अलावा विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद थे। संघ के विभाग संघ चालक राधेश्याम गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी, रामकुमार मिश्रा, राजीव डण्डौतिया, रामअख्तियार सिंह गुर्जर, विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक मदन सिकरवार, बजरंग दल के लोकेन्द्र सिंह तोमर, विश्व हिन्दू परिषद के संजीव खेमरिया, सुभाष बिरथरे, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामनरेश शर्मा, सहित धरना स्थल पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की आज अंतिम तारीख आज 17 उम्मीदावरों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये

वोटिंग प्रतिशत टर्नआउट कम होने वाले मतदान केन्द्रों के अन्तर्गत घर-घर जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वीप की गतिविधियां चलायें - कलेक्टर श्री वर्मा