संत बाल ब्रह्मचारी 18 को निकालेंगे चुनावी रैली

संत बाल ब्रह्मचारी 18 को निकालेंगे चुनावी रैली
दिमनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से ठोकी दावेदारी
मुख्यमंत्री व प्रदेषाध्यक्ष को दिखाएंगे जनाधार
मुरैना, 10 अगस्त। दिमनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मन बना रहे अम्बाह क्षेत्र के प्रसिदध संत बाबा बालकदास के षिश्य बाल ब्रह्मचारी आगामी 18 अगस्त को थरा गांव से एक वाहन रैली निकालेंगे। यह रैली थरा से अम्बाह दिमनी होते हुए मुरैना कलेक्ट्रेट तक आएगी। तत्पष्चात मुरैना से वापस अम्बाह लौटेगी।
बाबा बाल ब्रह्मचारी ने आज रेस्ट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वह दिमनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। इसके तहत उनकी चर्चा भाजपा प्रदेष अध्यक्ष सहित अन्य नेताआेंं से भी हुई है। सभी ने उन्हें टिकट देने का आष्वासन दिया है। इसी कड़ी में वह आगामी 18 अगस्त को थरा गांव के पास स्थित आश्रम से एक विषाल वाहन रैली निकालेंगें। रैली में दस हजार से अधिक लोगों के षामिल होने का लक्ष्य है। यह रैली अम्बाह, दिमनी होते हुए मुरैना आएगी। तत्पष्चात वापस अम्बाह के लिए लौट जाएगी। चूंकि 18 अगस्त को ही मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेष अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर अम्बाह में लिप्ट एरीगेषन का उदघाटन करने के लिए आ रहे हैं। इसलिए मुरैना से लौटने के बाद मुख्यमंत्री एवं प्रदेष अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा। बाबा बाल ब्रहमचारी ने कहा कि चारो ओर भ्रश्टाचार व्याप्त है। चपरासी से लेकर अधिकारी तक बगैर पैसे लिए बेरोजगारों के आवेदनों पर हस्ताक्षर तक नहीं करते। अगर वह चुनाव लड़े तो उनका प्रमुख चुनावी मुद्दा भ्रश्टाचार के खिलाफ होगा। उन्हाेंने कहा कि अगर वह विधायक बने तो वह घूसखोरी को समाप्त करने का बीड़ा उठाऐंगे। बाल ब्रह्मचारी ने बताया कि उन्होने दिमनी क्षेत्र में संपर्क भी षुरू कर दिया है। उन्हें लोगों द्वारा समर्थन भी दिया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राज्य सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

11वीं योजना के दौरान 78,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का प्रस्ताव

आज विद्युत बंद रहेगी